• Latest
  • Trending
  • All
CM Mohan Yadv

Mission Portal : राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में केन्द्र सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम

February 7, 2026
IPL 2026 CSK Bad News

IPL 2026 CSK Bad News: IPL सीजन 2026 शुरू होने से पहले ही CSK की हालत खराब, फिर आई मनहूस खबर

March 28, 2026
Godhuli Bela

Godhuli Bela: गोधूलि बेला में दीया जलाना माना जाता है बेहद बहुत शुभ, वास्तु दोष भी होता है दूर, जानें नियम

March 28, 2026
Toyota Urban Cruisers Ebella

Toyota Urban Cruisers Ebella : EV मार्केट में Toyota की एंट्री, 550 किलोमीटर रेंज वाली अर्बन क्रूजर ईबेला करेगी बाकी SUV की छुट्टी

March 28, 2026
Trigrahi Yog

Trigrahi Yog: मीन राशि में हो रहा तीन ग्रहों का मेल, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

March 28, 2026
रा रा रासपुतिन फिर चर्चा में—कौन था ये रहस्यमयी शख्स?

रा रा रासपुतिन फिर चर्चा में—कौन था ये रहस्यमयी शख्स?

March 28, 2026
सोना और चांदी के दाम आज 28 मार्च 2026: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में स्थिरता, क्या आगे बढ़ेंगे रेट?

सोना और चांदी के दाम आज 28 मार्च 2026: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में स्थिरता, क्या आगे बढ़ेंगे रेट?

March 28, 2026
RCB vs SRH

RCB vs SRH IPL 2026 Match: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट और पूरी डिटेल

March 28, 2026
IPL 2026 Batting Apps

IPL 2026 Batting Apps : बैटिंग एप्स से रोज कमाई!! Bet365, Betway और 1xBet का असली खेल

March 27, 2026
Best EV Scooters

पेट्रोल का खर्चा खत्म! 2026 के ये 6 Best EV Scooters जो मिडिल क्लास के लिए हैं ‘Value for Money’

March 27, 2026
आम का अचार रेसिपी

आम का अचार रेसिपी: गर्मियों के लिए घर पर बना कच्चे आम का अचार, सेहत के लिए फायदेमंद

March 27, 2026
Samsung Galaxy Book 6 Series

Samsung Galaxy Book 6 Series भारत में लॉन्च: नए Intel Panther Lake प्रोसेसर के साथ हाई-एंड लैपटॉप का धमाका

March 27, 2026
Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma

IPS Officers Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma Engagement: गोरखपुर से शुरू हुई लव स्टोरी, 29 मार्च को राजस्थान में शाही शादी, जानिए पूरा वेडिंग शेड्यूल

March 27, 2026
Saturday, March 28, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

Mission Portal : राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में केन्द्र सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम

Manohar Pal by Manohar Pal
February 7, 2026
in Madhya Pradesh, State
CM Mohan Yadv

CM Mohan Yadv

1
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

दालें प्रोटीन का सबसे बढ़ा स्रोत, इसकी उत्पादकता और पोषण बढ़ाने के लिए आगे आएं किसान

  • दलहन उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता हासिल करना हमारा लक्ष्य: केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने राष्ट्रीय दलहन मिशन के पोर्टल का किया शुभारंभ
  • राष्ट्रीय दलहन मिशन में म.प्र. को मिली 354 करोड़ की बजट राशि
  • राज्यों के कृषि मंत्रियों को दिया मिशन का बजट स्वीकृति-पत्र
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बुलेटिन एवं इकार्डा की पुस्तिका का किया विमोचन
  • इकार्डा के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण केन्द्र एवं अत्याधुनिक प्लांट टिशु कल्चर प्रयोगशाला का हुआ लोकार्पण
  • राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में किसानों के उन्मुखीकरण के लिए सीहोर में हुआ राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन
  • केन्द्रीय कृषि मंत्रालय सहित देश के कई राज्यों के कृषि मंत्री हुए शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Cm Dr. Mohan yadav) ने कहा है कि मध्यप्रदेश की उपजाऊ धरती, समृद्ध जल संसाधन और अनुकूल जलवायु हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। इकार्डा जैसे अंतर्राष्ट्री य अनुसंधान संस्थान का सशक्त होना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। भारत में अन्न केवल उत्पादन नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति और संस्कार का आधार है “अन्न देवो भव:” हमारी कृषि परंपरा का मूल मंत्र है। मध्यप्रदेश ‘कृषक कल्याण वर्ष’ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘बीज से बाजार तक’ किसान के साथ खड़ी सरकार ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की है।

इसका लक्ष्य वर्ष 2030-31 तक दलहन उत्पादन को 350 लाख टन तक पहुंचाना, आयात निर्भरता कम करना और किसानों की आय बढ़ाना है। इस मिशन किसानों को बेहतर बीज, आधुनिक भंडारण और सुनिश्चित विपणन की सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा दाल उत्पादक एवं उपभोक्ता देश है। दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है, जिससे इस मिशन का सर्वाधिक लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को सीहोर जिले के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

Pulses Mission portal has been launched 2

RelatedPosts

Female Tehsildar arrested

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नज़र आ चुकी महिला तहसीलदार गिरफ़्तार, 2.5 करोड़ के घोटाले का आरोप

March 27, 2026
MP Weather

MP Weather: मप्र में सूरज के तेवर हुए तीखे, पारा 41°C पार

March 27, 2026
Petrol and Diesel

Petrol and Diesel: पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में ₹10 प्रति लीटर की भारी कटौती, ईंधन में कोई बदलाव नहीं

March 27, 2026
MP Bus Hadsa

MP Bus Hadsa: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 की मौत, 30 से ज़्यादा घायल

March 26, 2026

अन्नदाताओं के लिए नई आशाओं और संभावनाओं का द्वार खोलेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय शुष्क क्षेत्र कृषि अनुसंधान केंद्र (ICARDA) सीहोर के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण केंद्र तथा अत्याधुनिक प्लांट टिशु कल्चर प्रयोगशाला का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इकार्डा का यह नवीन भवन प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए नई आशाओं और संभावनाओं का द्वार खोलेगा। यह केंद्र वैज्ञानिक खेती, उन्नत तकनीक और वैश्विक कृषि अनुभव को किसानों से जोड़ने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा।

Read Also- मप्र सरकार किसानों को दे रही 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, जानें डिटेल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंचाई विस्तार और जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि इकार्डा द्वारा विकसित वैज्ञानिक मॉडल प्रदेश की योजनाओं को मजबूत आधार प्रदान करेंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय और इकार्डा का यह संयुक्त प्रयास मध्यप्रदेश को टिकाऊ और समृद्ध कृषि का राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक मॉडल बना सकता है। उन्होंने कहा कि सीहोर का यह राष्ट्रीय सम्मेलन दलहन क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, मूल संवेदनाओं और भविष्य की संभावनाओं पर गहन विमर्श का सशक्त मंच बनेगा और नीति निर्धारण व अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय कृषि मंत्रालय एवं इकार्डा की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह अनुसंधान केंद्र प्रदेश की कृषि को नई दिशा देगा और किसानों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

Pulses Mission portal has been launched
Pulses Mission portal has been launched

रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से हमारी जीवन शैली में बदलाव आया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश भारत का फूड बॉस्केट है। भारतीय संस्कृति में अन्न देवता के माध्यम से समाज पल्लवित होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास और कल्याण के लिए 4 श्रेणियां गरीब, किसान, युवा और नारी कल्याण बताई हैं। हमारी भारतीय सभ्यता में कृषि आधारित जीवन शैली विकसित हुई। आधुनिक समय में खेती में कई प्रकार के विकार आ गए। खेती में रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से हमारी जीवन शैली में बदलाव आया। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा।

अमेरिका जैसे देश ने भारत की बात मानी। उन्होंने कहा कि दाल हर भारतीय परिवार की प्रतिदिन की थाली का अभिन्न हिस्सा और हर मौसम में भारतीय परिवारों की जरूरत है। इसका उत्पादन और खपत बताता है कि दलहन क्षेत्र में हमें और अधिक काम करने की जरूरत है। इसलिए अब मध्यप्रदेश में दलहन फसलों का उत्पादन तेजी से बढ़ायेंगे। इसके लिए हम केन्द्र सरकार के साथ हम-कदम होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार दालों के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार के हर मिशन, हर संकल्प की पूर्ति में हर जरूरी सहयोग देगी। हम देश में दाल समृद्धि का संकल्प मिल-जुलकर पूरा करेंगे।

 

मध्यप्रदेश नदियों का मायका

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भावांतर भुगतान योजना से सोयाबीन की उपज की 1500 करोड़ रूपये से अधिक राशि किसानों के खातों में पहुंची है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है, लेकिन उपयुक्त प्रबंधन के अभाव में प्रदेश का बड़ा भू-भाग सिंचाई से वंचित था। हमारी सरकार आने के बाद प्रदेश में सिंचाई का रकबा 44 लाख हैक्टेयर बढ़ा है। देश की पहली केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक नदी जोड़ो परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) नदी जोड़ो परियोजना से प्रदेश में सिंचाई का रकबा और तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमने आने वाले सालों में प्रदेश का सिंचाई का रकबा 100 लाख हैक्टेयर तक करने का लक्ष्य रखा है।

 

दलहन उत्पादन में अग्रणी है मध्यप्रदेश : केन्द्रीय मंत्री चौहान

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री चौहान ने कहा कि अमेरिका और यूरोप के 27 देशों से हमारा समझौता हुआ है। उन्होंने अमेरिका के साथ कृषि समझौते में किसानों के हितों की रक्षा की गई है। सीहोर का शरबती गेहूं दुनिया में धूम मचाएगा। देश के बासमती चावल और मसालों को 18 प्रतिशत टैरिफ से लाभ मिलेगा। टेक्सटाइल निर्यात बढ़ने से कपास उत्पादक किसानों को फायदा होगा। देश को दलहन में आत्मनिर्भर बनाना है। देश में मूंग को छोड़कर अन्य दालों का उत्पादन घट गया। दाल हमें विदेश से आयात करना पड़े यह देश के हित में नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार को बधाई देते हुए कहा कि हमारा मध्यप्रदेश आज भी दलहन उत्पादन में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल गेहूं, सोयाबीन और धान ही नहीं उगाना चाहिए, बल्कि फसल चक्रण पर ध्यान देना चाहिए। देश में चना, मसूर और उड़द का उत्पादन बढ़ाना है। इकार्डा के माध्यम से दलहन फसलों के उन्नत बीज तैयार किए जाएंगे।

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश का कृषि मंत्रालय अब दिल्ली से नहीं, गांव और खेतों से चल रहा है। हमारे कृषि वैज्ञानिक प्लांट टिशू कल्चर के माध्यम से मसूर सहित अन्य दलहन फसलों की नई और उन्नत किस्में तैयार हो रही हैं। किसानों को ज्यादा उत्पादन वाले और रोग रहित बीच उपलब्ध कराना है। दलहन आत्म निर्भरता मिशन के अंगर्तग दालों के कलस्टर बनाए जाएंगे। इकार्डा के सहयोग से बीज ग्राम और बीज हब बनाए जाएंगे। प्रगतिशील और आदर्श किसानों को एक हैक्टेयर में दलहन उत्पादन के लिए 10 हजार रुपए प्रोत्साहन दिया जायेगा। इस कलस्टर में अगर कोई दाल मिल शुरू करना चाहता है तो इसके लिए भारत सरकार 25 लाख रुपए का अनुदान देगी। किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए देशभर में 1000 दाल मिल खुलेंगी, जिसमें से 55 मध्यप्रदेश में स्थापित होंगी। मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय राज्य सरकार के साथ है।

 

केंद्र सरकार सभी दलहन फसलों की शत-प्रतिशत खरीदी करेगी

केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों से 8000 रुपए प्रति क्विंटल तुअर, 7800 रुपए प्रति क्विंटल उड़द, 5875 रुपए प्रति क्विंटल चना, 7000 रुपए प्रति क्विंटल मसूर खरीदेगी। केंद्र सरकार सभी दलहन फसलों की शत-प्रतिशत खरीदी करेगी। मध्यप्रदेश में भावांतर भुगतान योजना शुरू की। हमारी सरकार बीज से लेकर बाजार तक किसानों की चिंता कर रही है। शाकाहारियों के लिए दालें प्रोटीन का मुख्य विकल्प हैं। किसान अन्नदाता भी हैं और जीवनदाता भी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश को दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत 354 करोड़ की बजट राशि मिलेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने सम्मेलन में आए विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों को दलहन मिशन की बजट राशि का स्वीकृति-पत्र भी सौंपा।

Read Also- किसानों को जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

किसानों की आय दो गुना करने का लक्ष्य

प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दो गुना करने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए कार्य कर रही है। किसान जब खुशहाल होगा, तभी देश और प्रदेश भी खुशहाल होगा। अभी हमारे किसान पारम्परिक तरीके से खेती करते हैं। बदलते दौर में अब तकनीक आधारित आधुनिक प्रणाली से खेती करने की आवश्यकता है।

 

संयुक्त सचिव केन्द्रीय कृषि मंत्रालय संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के लिए भारत सरकार ने 11 हजार 440 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय मिशन मोड में दलहन फसलों के प्रोत्साहन के लिए काम कर रहा है। दलहन मिशन के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों को नई तकनीक और मशीनों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश दलहन उत्पादन में अग्रणी राज्य है। सीहोर में इकार्डा ने कई फसलों के बीजों पर काम किया। मध्यप्रदेश की धरती पर विकसित हुई तकनीक और बीज देशभर में पहुंचेंगे।

 

अंतर्राष्ट्रीय शुष्क क्षेत्र कृषि अनुसंधान केंद्र (इकार्डा) के महानिदेशक अली अबुर साबा ने कहा कि भारत सरकार कृषि, किसान और खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने इकार्डा को पल्सेस प्रोडक्शन डेवलम्पमेंट कंसल्टेशन के लिए चुना है। भारत वैश्विक स्तर पर दालों का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। यहां दालें प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत हैं। इकार्डा ने अपने शोध केंद्रों में 41 सभी प्रकार की दालों की नई किस्में तैयार की हैं।

 

देश में दालों की पैदावार की औसत उत्पादकता 926 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और इकार्डा के सहयोग से दालों के अनुसंधान के लिए सीहोर में यह केंद्र शुरू किया गया है। देश में दालों की पैदावार की औसत उत्पादकता 926 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर है, जबकि मध्यप्रदेश में यह आंकड़ा 1200 किलोग्राम है। अगर मध्यप्रदेश से सीखकर हम इसे देश में लागू करेंगे, तो भारत में दालों का उत्पादन 8 मिलियन टन तक बढ़ सकता है और देश दलहन उत्पादन के मामलों में आत्मनिर्भरता प्राप्त कर लेगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भी कृषि मंत्रालय, इकार्डा और किसानों के साथ मिलकर कार्य करेगी। हम सब मिलकर भारत को बहुत जल्द दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएंगे।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री कंषाना ने ‘एक उत्पाद-श्रेष्ठ उत्पाद’ के तहत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के अनुपम उत्पाद सम्मेलन में आए सभी अतिथियों को भेंट किए। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दलहन मिशन पोर्टल का शुभारंभ किया और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रकाशित बुलेटिन इकॉर्डा की पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विकास संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही इकॉर्डा परिसर में पौध-रोपण भी किया गया।

 

Tags: CM Mohan yadavKisan NewsMP GovermentMP newsmp samacharNational Pulses Mission portal has been launchedPulses Mission portalमुख्यमंत्रीमोहन यादवराष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन

Related Posts

Female Tehsildar arrested

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नज़र आ चुकी महिला तहसीलदार गिरफ़्तार, 2.5 करोड़ के घोटाले का आरोप

March 27, 2026
MP Weather

MP Weather: मप्र में सूरज के तेवर हुए तीखे, पारा 41°C पार

March 27, 2026

Petrol and Diesel: पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में ₹10 प्रति लीटर की भारी कटौती, ईंधन में कोई बदलाव नहीं

March 27, 2026

MP Bus Hadsa: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 की मौत, 30 से ज़्यादा घायल

March 26, 2026

Recent Posts

  • IPL 2026 CSK Bad News: IPL सीजन 2026 शुरू होने से पहले ही CSK की हालत खराब, फिर आई मनहूस खबर
  • Godhuli Bela: गोधूलि बेला में दीया जलाना माना जाता है बेहद बहुत शुभ, वास्तु दोष भी होता है दूर, जानें नियम
  • Toyota Urban Cruisers Ebella : EV मार्केट में Toyota की एंट्री, 550 किलोमीटर रेंज वाली अर्बन क्रूजर ईबेला करेगी बाकी SUV की छुट्टी
  • Trigrahi Yog: मीन राशि में हो रहा तीन ग्रहों का मेल, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
  • रा रा रासपुतिन फिर चर्चा में—कौन था ये रहस्यमयी शख्स?

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.