Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव की माता लीलाबाई यादव का सोमवार यानी आज निधन हो गया। लीला बाई काफी समय से बीमार थी, और अस्पताल में भर्ती थी।

Madhya Pradesh के उच्चशिक्षा मंत्री की माता का हुआ निधन

मध्य प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव की माता लीला बाई ने सोमवार को आखिरी सांसे ली। लीला बाई की उम्र 95 वर्ष थी। लंबे समय से लीला बाई बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था।

Madhya Pradesh
credit: google

हाल ही मे उन्हें अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। इससे पहले उनका इलाज तेजनकर अस्पताल में चल रहा था।

Also read: Madhya Pradesh विधानसभा बजट सत्र: विपक्ष ने उठाए कई सवाल, कन्या विवाह योजना में बंटे नकली ज़ेवर

कल होगा अंतिम संस्कार

कल 14 मार्च को लीला बाई का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान गीता कॉलोनी से सुबह 9:30 बजे निकाली जाएगी। उच्चशिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव की माता के निधन की खबर सुनकर सभी करीबियों और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी नेताओ और लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर Madhya Pradesh के उच्चशिक्षा मंत्री की माता के निधन का दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी और भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Also read: From Panchayat to Parliament: President Murmu’s Message to Women of Madhya Pradesh