• Latest
  • Trending
  • All
INSA

INSA: विज्ञान का लक्ष्य समाज के साथ मिलकर अधिक संवहनीय समावेशी एवं न्यायसंगत भविष्य का निर्माण करना- प्रो. आशुतोष शर्मा

June 16, 2023
प्रतिभा रांता और रोहित सराफ

प्रतिभा रांता और रोहित सराफ : लापता लेडीज की ‘जया’ को मिसमैच के ‘ऋषि’ से हुआ प्यार, ‘The Revolutionaries’ के सेट से उठी दिलचस्प लव स्टोरी

March 24, 2026
आकांक्षा चमोला बोल्ड अवतार

आकांक्षा चमोला बोल्ड अवतार: बोल्ड सीन और दो मर्दों से रोमांस के चलते आकांक्षा चमोला पर टूटा ट्रोल्स का कहर

March 24, 2026
गुजरात UCC बिल 2026

गुजरात UCC बिल 2026: Live In में रहने का है प्लान तो शिफ्ट हो जाइए गुजरात !! जानिए UCC बिल 2026 के बाद रिश्तों के बदले नियम

March 24, 2026
Gay Sex

Gay Sex: गे सेक्स क्या है? जानें पूरी सच्चाई, मिथक और सेफ्टी से जुड़ी जरूरी बातें

March 24, 2026
Skin Care Tips in Summer

Sensitive Skin Care Tips in Summer: गर्मियों में स्किन को कैसे रखें सुरक्षित

March 24, 2026
minimum wage 2026

Minimum Wage 2026: 1 अप्रैल 2026 से आपकी सैलरी बढ़ने वाली है, जानें कितना मिलेगा नया वेतन

March 24, 2026
Gold-Silver

Gold-Silver Price Today: 24 मार्च को सोना-चांदी सस्ता, जानिए आपके शहर का ताजा रेट

March 24, 2026
प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना

प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना Claim: बारिश से फसल खराब? ऐसे करें क्लेम और पाएं मुआवजा

March 24, 2026
Gabriella Demetriades

Gabriella Demetriades: Dhurandhar के शोर में छुपी वो कहानी, जिसने ‘रिश्तों की नई परिभाषा’ लिख दी

March 24, 2026
Badshah Isha Rikhi Wedding

Badshah और Isha Rikhi की शादी की तस्वीरें लीक! वायरल फोटो से मचा बवाल, क्या सच में हुई शादी?

March 24, 2026
खुशी कपूर ब्रेस्ट सर्जरी

खुशी कपूर ब्रेस्ट सर्जरी: अपने लुक को लेकर कॉन्शियस हैं खुशी कपूर!! क्या इसी वजह से लिया ब्रेस्ट एनहैंसमेंट सर्जरी का सहारा??

March 24, 2026
वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आईं पायल गेमिंग

Who Is Payal Gaming: वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आईं पायल गेमिंग, जानिए कौन हैं पायल धारे

March 24, 2026
Wednesday, March 25, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

INSA: विज्ञान का लक्ष्य समाज के साथ मिलकर अधिक संवहनीय समावेशी एवं न्यायसंगत भविष्य का निर्माण करना- प्रो. आशुतोष शर्मा

Mantu Singh by Mantu Singh
June 16, 2023
in Madhya Pradesh, State
INSA
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

INSA: भोपाल में जी-20 के “कनेक्टिंग साइंस टू सोसायटी एंड कल्चर” थीम पर साइंस-20 सम्मेलन का शुभारंभ हुआ G-20 अंतर्गत साइंस-20 के 2 दिवसीय सम्मेलन के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कर रहे भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष शर्मा ने कहा कि विज्ञान का लक्ष्य समाज के साथ मिलकर अधिक संवहनीय, समावेशी एवं न्यायसंगत भविष्य का निर्माण करना है। प्रो. शर्मा ने कहा विज्ञान एवं संस्कृति परस्पर जुड़े हुए हैं। संस्कृति, वैज्ञानिक शोध की दिशा एवं सीमाओं का निर्धारण करती है। वैज्ञानिक अनुसंधानों को महत्व प्रदान करने का कार्य समाज द्वारा किया जाता है(INSA)।

वर्तमान वैश्विक परिवेश में विचारों का आदान-प्रदान, आपसी समझ एवं सामाजिक हितों के प्रति सतर्कता, भविष्य में सहयोगात्मक एवं साझे विकास के लिए अहम है। भोपाल के ताज होटल में “कनेक्टिंग साइंस टू सोसायटी एंड कल्चर” थीम पर आयोजित सम्मेलन में G-20 देशों, आमंत्रित राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के वैज्ञानिक समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन के शुभारंभ में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री निकुंज श्रीवास्तव उपस्थित रहे(INSA)।

प्रो. शर्मा ने भविष्य की चुनौतियों, पर्यावरण बदलाव, डाटा इनक्लूज़न, थिंकिंग मशीनों का प्रादुर्भाव आदि का उल्लेख किया। इन चुनौतियों का सामना वैश्विक सहयोग एवं समाज की सक्रियता से किया जा सकता है। उन्होंने वैश्विक संस्कृतियों के परंपरागत ज्ञान के संरक्षण एवं विकास मॉडल में उनके उपयोग पर बल दिया। इंफोर्मेड डिसिज़न मेकिंग के लिये वैज्ञानिक सोच का विकास एवं सर्वव्यापीकरण आवश्यक है। वैश्विक स्तर पर सरकारों को वैज्ञानिक साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए समेकित प्रयास करने चाहिए। शोध क्षेत्र में कैरियर का चयन करने के लिए आगामी पीढ़ी को प्रेरित करना एवं अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को बढ़ावा देना होगा।

RelatedPosts

गुजरात UCC बिल 2026

गुजरात UCC बिल 2026: Live In में रहने का है प्लान तो शिफ्ट हो जाइए गुजरात !! जानिए UCC बिल 2026 के बाद रिश्तों के बदले नियम

March 24, 2026
MP Weather

MP Weather: मप्र के कई ज़िलों में मौसम बदला, रीवा और सागर में हल्की बारिश

March 24, 2026
UPSC Candidates

MP के UPSC में चुने गए 61 युवाओं का सीएम ने किया सम्मान, बोले- आपका चयन स्थायी है

March 23, 2026
MP Weather

MP Weather : मप्र में बारिश और ओलावृष्टि से फ़सलें तबाह, मुआवज़े की मांग

March 22, 2026

समाज के सभी घटकों को वैज्ञानिक विकास में शामिल करें- प्रो. अहमद नजीब बुरहानी

इंडोनेशिया के प्रो. अहमद नजीब बुरहानी ने समावेशी वैज्ञानिक विकास के लिए समाज के सभी अंगों विशेषकर महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए वैश्विक समुदाय को प्रयास करने की बात कही। प्रो. बुरहानी ने कहा कि संवहनीय विकास के लिए परंपरागत आजीविका व्यवहारों की पहचान एवं विकास मॉडल में उनका यथोचित उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने इंडोनेशिया के मेडिसिनल प्लांट, परंपरागत कृषि पद्धति तथा समुद्री इकोसिस्टम को संरक्षित कर मत्स्यपालन के परंपरागत “सासी पद्धति” का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गाँधी के विचार “मानवता के बिना विज्ञान महत्वहीन है” का उल्लेख भी किया। प्रो. बुरहानी ने भारत एवं इंडोनेशिया के ऐतिहासिक संबंधों और एकरूपता को रेखांकित किया।

ब्राज़ील के प्रतिनिधि प्रो. रुबेन ओलिवन ने कहा कि सामाजिक समस्याओं को आधार मानकर विकास की नीतियों का निर्माण किया जाना चाहिये। परंपरागत ज्ञान को मान्यता प्रदान किया जाना महत्वपूर्ण है। प्रो. ओलिवन ने ब्राज़ील में इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया(INSA)।

एकजुट होकर कार्य करना मानवता की सबसे बड़ी शक्ति – डॉ. राजगोपाल चिदंबरम(INSA)

पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. राजगोपाल चिदंबरम ने कान्फ्रेंस की थीम की ओपनिंग टॉक में कहा कि वैज्ञानिक समुदाय का दायित्व है कि वह सामाजिक समस्याओं के उन्मूलन के लिए प्रयास करें। वैज्ञानिक समुदाय को समस्या निवारण शोध के लिये प्रयासरत रहना चाहिए। सफल परिणामों की सुनिश्चितता के इंतज़ार में न रहकर प्रयास करते रहना चाहिए। आपने कहा मानवता की सबसे बड़ी ताक़त एकजुट होकर कार्य करना है। वैश्विक समुदाय आपसी सहयोग से ही सामुदायिक समस्याओं से निजात पा सकता हैं। प्रो. चिदंबरम ने दिव्यांगों के सहयोग हेतु आईआईटी दिल्ली और चेन्नई में बाढ़ पूर्वानुमान एवं प्रबंधन के लिए आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से तैयार C-Flows तकनीकी का उल्लेख किया(INSA)।

सम्मेलन के प्रथम दिवस में दो थीम सत्र रखे गये है । ये शिक्षा और कौशल, कानून और शासन, विरासत और संस्कृति के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित है। फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज, भविष्य के समाज एवं समाज और संस्कृति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा प्रमुख रूप से केंद्रित होगी। इन सत्रों में अलग-अलग विषयों पर विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। उल्लेखनीय हैं कि साइंस-20, G-20 का एक साइंस एंगेजमेंट वर्टिकल है, जिसे वर्ष 2017 में जर्मनी की अध्यक्षता के दौरान स्थापित किया गया था। इसमें सभी G-20 देशों की वैज्ञानिक अकादमियाँ शामिल हैं। भारत की अध्यक्षता में हो रहे G-20 में इंडोनेशिया और ब्राजील, भारत के साथ ट्रोइका सदस्य हैं। साइंस-20 इंगेजमेंट ग्रुप का मुख्य उद्देश्य नीति निर्माताओं को आम सहमति पर आधारित विज्ञान-संचालित अनुशंसा करना है(INSA)।

Also Read: World No Tobacco Day: तंबाकू आपकी सेहत के लिए हानिकारक, 10 साल तक घट जाती है उम्र !

Tags: INSA

Related Posts

गुजरात UCC बिल 2026

गुजरात UCC बिल 2026: Live In में रहने का है प्लान तो शिफ्ट हो जाइए गुजरात !! जानिए UCC बिल 2026 के बाद रिश्तों के बदले नियम

March 24, 2026
MP Weather

MP Weather: मप्र के कई ज़िलों में मौसम बदला, रीवा और सागर में हल्की बारिश

March 24, 2026

MP के UPSC में चुने गए 61 युवाओं का सीएम ने किया सम्मान, बोले- आपका चयन स्थायी है

March 23, 2026

MP Weather : मप्र में बारिश और ओलावृष्टि से फ़सलें तबाह, मुआवज़े की मांग

March 22, 2026

Recent Posts

  • प्रतिभा रांता और रोहित सराफ : लापता लेडीज की ‘जया’ को मिसमैच के ‘ऋषि’ से हुआ प्यार, ‘The Revolutionaries’ के सेट से उठी दिलचस्प लव स्टोरी
  • आकांक्षा चमोला बोल्ड अवतार: बोल्ड सीन और दो मर्दों से रोमांस के चलते आकांक्षा चमोला पर टूटा ट्रोल्स का कहर
  • गुजरात UCC बिल 2026: Live In में रहने का है प्लान तो शिफ्ट हो जाइए गुजरात !! जानिए UCC बिल 2026 के बाद रिश्तों के बदले नियम
  • Gay Sex: गे सेक्स क्या है? जानें पूरी सच्चाई, मिथक और सेफ्टी से जुड़ी जरूरी बातें
  • Sensitive Skin Care Tips in Summer: गर्मियों में स्किन को कैसे रखें सुरक्षित

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.