Odisha में पकड़ा गया संदिग्ध spy pigeon ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप तट से बुधवार को मछली पकड़ने वाली एक नाव से पकड़ा गया जिसके पैर में लगे उपकरण कैमरे और माइक्रोचिप की तरह लग रहे थे। जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक Rahul PR ने कहा, "हमारे पशुचिकित्...

Odisha में पकड़ा गया संदिग्ध spy pigeon ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप तट से बुधवार को मछली पकड़ने वाली एक नाव से पकड़ा गया जिसके पैर में लगे उपकरण कैमरे और माइक्रोचिप की तरह लग रहे थे। जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक Rahul PR ने कहा, "हमारे पशुचिकित्सक पक्षी की जांच करेंगे। हम उसके पैरों से जुड़े उपकरणों की जांच के लिए राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की मदद लेंगे। ऐसा लगता है कि उपकरण एक कैमरा और एक माइक्रोचिप है।"
[caption id="attachment_28193" align="alignnone" width="696"]
Credit: Google[/caption]
पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले कुछ मछुआरों ने कबूतर को अपनी ट्रॉलर पर बैठा देखा था। पक्षी को पकड़कर समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया है। कथित तौर पर, पक्षी के पंखों पर एक अज्ञात भाषा में कुछ लिखा हुआ था। पुलिस को शक है कि पक्षी का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था।
[caption id="attachment_28192" align="alignnone" width="696"]
Credit: Google[/caption]
पारादीप ASP, Nimai Charan Sethi ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, "हम सच्चाई का पता लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञ के सामने सभी सामग्री के साथ कबूतर पेश करेंगे।" जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक Rahul PR ने कहा कि वे इसके पैरों से जुड़े उपकरणों की जांच के लिए राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की भी मदद लेंगे. उसने जोड़ा।
Also Read: US Intelligence Department ने पेश की खुफिया रिपोर्ट, भारत चीन और भारत पाकिस्तान के संबंधों को लेकर बनाई रिपोर्टमछली पकड़ने वाले ट्रॉलर 'Sarathi' के एक कर्मचारी Pitambar Behera ने कहा कि उसने कबूतर को नाव पर बैठे देखा।
[caption id="attachment_28194" align="alignnone" width="696"]
Credit: Google[/caption]
Behera ने कहा, "अचानक मैंने देखा कि पक्षी के पैरों में कुछ उपकरण जुड़े हुए थे। मैंने यह भी पाया कि इसके पंखों पर कुछ लिखा हुआ है। मैं इसे समझ नहीं पाया क्योंकि यह उड़िया में नहीं था।"
Also Read: Bollywood Legend Satish Kaushik Passed Away! Check Out His 5 Iconic Characters Here