WPL 2026 UPW vs GG: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि आज विमेंस प्रीमियर लीग का 14वां मैच खेला जाएगा। देखते-देखते वूमेन प्रीमियर लीग के 13 मैच सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और आज 14वें मैच का आगाज़ होगा। यह मैच UPW और GG के बीच खेला जाएगा। मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन, कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा। आज का मैच दोनों टीमों कि आत्मविश्वास की परख देने वाला है, क्योंकि आज दोनों पक्षों की मानसिक ताकत और रणनीति का असली इम्तिहान होगा।
WPL 2026 UPW vs GG के बीच का मुकाबला क्यों है खास
आज का मैच इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों टीमें अंक तालिका में बराबर की पोजीशन पर हैं। UP वॉरियर्स ने शुरुआती हार के बाद लगातार 2 जीते हासिल की है और मोमेंटम बरकरार रखा है। तो गुजरात जायंट्स ने भी हर परिस्थिति में संघर्ष कर जीत की लय बरकरार रखी है। ऐसे में आज यह दोनों टीमें अंक तालिका पर बढ़त हासिल करने के लिए खेलेंगी और इसीलिए आज की टक्कर बहुत ज्यादा दिलचस्प हो जाएगी।
आज की मैच में दोनों टीमों की स्ट्रैटेजी
UP वॉरियर्स की रणनीति इस सीजन में बैलेंस प्ले हो गई है। कप्तान मैग लैनिंग की कप्तानी और अनुभवी टीम एक दूसरे को मजबूती प्रदान कर रही है। पिछले मुकाबले में इस बार मध्य ओवरों में काफी नियंत्रण देखा जा रहा है। ऐसे में आज के मैच में भी UP वॉरियर्स की टीम मध्य ओवरों में नियंत्रण रखते हुए अपने अनुभव के साथ खेलेगी। हालांकि आज पिच में धीमी गति होगी ऐसे में टीम के लिए स्ट्राइक रेट बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।
वही बात करें गुजरात जायन्ट्स की तो गुजरात जायन्ट्स ने इस सीजन में अपनी स्ट्रेटजी अलग कर ली है। टीम सर्वश्रेष्ठ 11 खोजने में ही परेशान हुई जा रही है। बेथ मूनी, सोफी डिवाइन और एशले गार्डनर है इस टीम के मुख्य स्तंभ हैं। हालांकि गुजरात जायंट्स शुरू में आक्रामक खेल खेलती है परंतु मध्य ओवरों में संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में आज गुजरात जायंट्स को अपनी स्ट्रेटजी में बदलाव लाना होगा।
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
UP वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें UP वॉरियर्स ने 3 और गुजरात जायन्ट्स ने 3 जीत हासिल की है। दोनों ही टीम एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रही है। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला बहुत ही खास हो जाएगा।
BCA वडोदरा स्टेडियम पिच रिपोर्ट
आज का मैच वडोदरा के BCA, कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम अपनी खास तरह की पिच की वजह से काफी मशहूर है। पिच धीमी और नीचे उछलने वाली है जो तेज गति वाली बॉल और स्पिन को ज्यादा मौका देती है। इस पिच पर बड़ी टीम बड़ा लक्ष्य नहीं बन पाती। मुश्किल से यहां 155 का लक्ष्य बन पाता है। हालांकि स्पिनरों के लिए यह पिच काफी मददगार होती है जो विकेट झटकने में मदद करती है। कुल मिलाकर आज की पिच पर रणनीति काम करेगी। यह पिच समझदार क्रिकेटर को पूरा साथ देती है। ऐसे में ऐसे क्रिकेटर जो जल्दबाजी में रन नहीं बनाते इस पिच पर गजब का प्रदर्शन कर सकते हैं।
WPL UPW vs GG: संभावित प्लेइंग 11
गुजरात जायंट्स : सोफी डिवाइन, बेथ मुनि, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर, जॉर्जिया व्हेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर
UP वॉरियर्स: मैग लैनिंग, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, फोएब लिशफील्ड, श्वेता शेरावत, दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डोतिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गॉड
WPL 2026: UPW vs GG प्रिडिक्शन
अब तक के मैच में इन दोनों टीमों ने एक दूसरे को बराबर की टक्कर दी है। परंतु वडोदरा की पिच और UP वॉरियर्स की स्ट्रैटेजी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आज WPL 2026 के 14वें मैच में UP वॉरियर्स जीतेगी। हालांकि UP वॉरियर्स को इस दौरान रणनीति के साथ खेलना होगा। खासकर स्पिन और मध्य ओवरों में काबू पाना होगा।
WPL 2026 UPW vs GG लाइव स्ट्रीमिंग
आज के मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जा रहा है। दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के सारे चैनल पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। वहीं इस मैच के राइट्स Jio hotstar एप और वेबसाइट ने खरीदे हैं ऐसे में दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर एप या वेबसाइट के माध्यम से भी इस मैच का मजा ले सकते हैं।
कुल मिलाकर 22 जनवरी 2026 गुरुवार शाम 7:30 बजे से UP वॉरियर्स बनाम गुजरात जायन्ट्स WPL 2026 का 14वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला BCA स्टेडियम कोटाम्बी वडोदरा की पिच पर होगा। अब देखना यह होगा कि दोनों टीमों में से कौन सी टीम अपनी रणनीति और संयम से इस मैच पर विजय पाती है।
Read More: श्रीलंका और इंग्लैंड विश्व कप: आज का मैच प्रेडिक्शन और प्लेइंग












