IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से ओपनिंग मैच का आगाज होगा।

जबकि IPL खिलाब को दो बार अपने नाम कर चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight riders) की टीम ने आगामी आईपीएल सीजन (IPL 2023) के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया है।

केकेआर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें टीम के कई महान दिग्गज और युवा प्लेयर नई जर्सी को प्रजेंट करते हुए अलग ही अंदाज में नजर आए हैं।

इस वीडियो में तूफानी बैंटिंग करने वाले आंद्र रसेल समेत नीतिश राणा, रिंकू सिंह, वेकटेश अय्यर और मंदीप सिंह मौजूद रहे हैं। (IPL 2023)

पर्पल और गोल्ड का स्टेटमेंट

KKR ने इस वीडियो में कैप्शन लिखा है कि एक बार फिर पर्पल और गोल्ड रंग में स्टेटमेंट बन रहा है। आगामी आईपीएल के लिए टीम का कवच यानी टीम जर्सी। (IPL 2023)

IPL 2023
Credit- Google

नई जर्सी को लेकर टीम के चहेतों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में दी हैं। एक फैन को पिछले साल की जर्सी के मुकाबले कुछ नया नहीं दिखा तो उसने कहा कि कुछ भी तो नहीं बदला इसके लिए इतना हाइप क्यों?

IPL 2023
Credit- Google

जबकि एक नई जर्सी के साथ-साथ नए कप्तान को लेकर भी सवाल किया और लिखा कि, जर्सी तो लॉन्च कर दी, लेकिन कैप्टन का ऐलान कब करोगे? (IPL 2023)

Also Read: Sift Samra triumphs as Anjum Moudgil falls short in the Shooting World Cup 50m 3P event, snagging a bronze medal!

इन बातों को लेकर संशय (IPL 2023)

जानकारी के तौर पर बता दें कि KKR के मौजूदा कैप्टन श्रेयस अय्यर के आईपीएल खेलने पर अभी संशय बना हुआ है। हाल ही में एक न्यूज के मुताबिक श्रेयस अय्यर ने अपनी बैक इंजरी की सर्जरी पर रोक लगा दी है।

वह रेहाब और रेस्ट के जरिए अभी अपनी स्थिति को परखना चाहते हैं। इसलिए आधिकारिक तौर पर कप्तान अय्यर बाहर नहीं हुए हैं। हालांकि श्रेयस अय्यर अभी अपनी टीम के साथ जुड़े नहीं हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके जुड़ने या न जु़ड़ने पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।

IPL 2023
Credit- Google

कोलकाता नाइट राइडर्स अपने आईपीएल 2023 के अभियान की शुरूआत पंजाब किंग्स के विरूध्द होने वाले मुकाबले से करेगी। दोनों टीमों के बीच 1 अप्रैल से मैच खेला जाएगा। (IPL 2023)

Also Read: IPL Legends Batters List, जानिए अपने पसंदीदा Batters की खास शैली और रिकॉर्ड्स