टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी, 2026 को होगी, जिसका सह-आयोजन भारत और श्रीलंका करेंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की है कि 8 मार्च को फ़ाइनल में कौन सी दो टीमें खेलेंगी। चोपड़ा ने फ़ाइनल के लिए मौजूदा चैंपियन टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले की भविष्यवाणी की है।
भारतीय टीम को 2026 टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप A में रखा गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप B में है। सुपर 8 चरण में दोनों टीमें फिर से एक ही ग्रुप में होंगी। अगर दोनों टीमें सुपर 8 से आगे बढ़ने में सफल हो जाती हैं। तो निश्चित रूप से वे सेमीफाइनल में आमने-सामने नहीं आएंगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 आकाश चोपड़ा ने क्या कहा
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा सकता है। दोनों ही टीमें बहुत मजबूत हैं और दबाव में कैसे प्रदर्शन करना है, यह जानती हैं। चोपड़ा ने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बहुत आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति अपनाने वाली है।
उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी रणनीति बहुत सिंपल है। सिर्फ एक एंकर होता है। बाकि सब स्ट्राइकर होते हैं। जोश इंग्लिस ही अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो स्ट्राइकर भी हैं और एंकर भी। आप उम्मीद कर सकते हैं कि कैमरून ग्रीन पारी को संभालेंगे, लेकिन बाकी सब पहले ही गेंद से चौके-छक्के मारने के लिए तैयार होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत मौजूदा चैंपियन हैं

भारतीय टीम फिर से खिताब के लिए मजबूत दावेदार मानी जा रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में, टीम मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी ताकि तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की जीत हासिल की जा सके।
2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनकर खेल में उतरेंगे। भारत को घर में हराना आसान नहीं होता, इसलिए उन्हें खिताब के लिए टॉप दावेदार माना जाता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीमें
इस साल टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें भाग लेंगी, जो चार ग्रुप्स में बंटी होंगी। इटली पहली बार क्वालीफाई करने में सफल हुआ है। भारत और श्रीलंका के पांच स्टेडियम में कुल 55 मैच खेले जाएंगे।
-
हर टीम चार मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर 8 में क्वालीफाई करेंगी।
-
दो सेमीफाइनल होंगे, विजेताएँ फाइनल में आमने-सामने होंगी।
-
जो टीम फाइनल जीतेगी, वही T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बनेगी।
- टीमें दो ग्रुप्स में बंटी होंगी, हर टीम तीन मैच खेलेगी। टॉप दो टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।
टी20वर्ल्ड कप 2026 20 टीमें भाग लेंगी
इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जो चार ग्रुप्स में बंटी होंगी। इटली पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई हुआ है। भारत और श्रीलंका के पांच स्टेडियम में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में, हर टीम राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में चार मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी।
सुपर 8 में टीमें दो ग्रुप्स में बंटी होंगी। इस स्टेज में हर टीम तीन मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। जो टीम फाइनल जीतेगी, वही T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बनेगी। 2 सेमी-फाइनल खेले जाएंगे, और विजेताएँ एक-दूसरे के खिलाफ फाइनल में टक्कर लेंगी।
भारत vs ऑस्ट्रेलिया – संभावित प्लेइंग‑11
भारत
अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव,वरुण चक्रवर्ती, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया
मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, टिम डेविड,मैथ्यू शॉर्ट, जाई रिचर्डसन, जोश फिलिप, ग्लेन मैक्सवेल, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़ंपा, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शियस
Read More- भारत vs श्रीलंका की टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी पर अंतिम फैसला 21 जनवरी को लिया जाएगा

