• Latest
  • Trending
  • All
Shikhar Dhawan

SRH vs PBKS: गब्बर की 99 रनों की संघर्षपूर्ण पारी समेत, जानिए रोमांचक मुकाबले का मैच मोमेंट

April 10, 2023
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 7, 2026
Methi ke Fayde

Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे

March 7, 2026
Dwidwadash Yog in march

Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल

March 7, 2026
भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

March 7, 2026
Shani Dev

Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

March 7, 2026
Severe heat in MP

Severe heat: मप्र में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार, पारा अभी से 38 °C के पार

March 7, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत vs न्यूज़ीलैंड – ये तीन मुकाबले तय करेंगे मैच का रुख

March 7, 2026
Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

March 7, 2026
Cylinder Price in MP

Cylinder Price: मध्य प्रदेश में 11 महीने बाद घरेलू LPG सिलेंडर हुआ 60 रुपए महंगा, नर्मदापुरम में सबसे महंगा

March 7, 2026
Indore's Ger

Rang Panchami: इंदौर की गेर में मिसाइलों से बरसाएंगे रंग, टेसू के फूलों से बने गुलाल से बनेगा तिरंगा

March 7, 2026
Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल

Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च, नए फीचर्स और बेहतर राइड क्वालिटी मिलने की उम्मीद

March 7, 2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 ट्रांसफर को लेकर बड़ा अपडेट

March 7, 2026
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
Saturday, March 7, 2026
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
No Result
View All Result
Home Sports IPL 2023

SRH vs PBKS: गब्बर की 99 रनों की संघर्षपूर्ण पारी समेत, जानिए रोमांचक मुकाबले का मैच मोमेंट

by Ashvani Pal
April 10, 2023
in IPL 2023, Sports
0
Shikhar Dhawan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

SRH vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे सुपर संडे का दूसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। सस्पेंस भरे इस मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीता। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के सामने उनकी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद थी। वहीं, हैदराबाद के कप्तान एडम मार्करम का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला सफल होता नजर आया।

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी में लगातार विकेट गिरते रहे। हालांकि एक छोर से कप्तान Shikhar Dhawan ने पारी को संभाले रखा उनके 99 रनों की पारी की बदौलत ही पंजाब 143 रनों का लक्ष्य दे सकी। पंजाब किंग्स के कप्तान Shikhar Dhawan के अलावा सिर्फ सैम करन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। सैम करन ने 22 रन की पारी खेली।

It was a rough side tonight. We will learn from the mistakes and emerge out more stronger. pic.twitter.com/GpV647Zm6c

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) April 9, 2023

पारी के ब्रेक में Shikhar Dhawan ने कहा- ‘मुझे खुशी है कि हैदराबाद के दर्शकों को मैं याद हूं। यह मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में थी। यह पारी इसलिए भी अच्छी थी कि दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे थे और मैं आखिर तक खेलता रहा। हमने एक सम्मानजनक स्कोर बनाया है और अब हम उसके लिए लड़ सकते हैं।’

मैच कभी पंजाब के पक्ष में जाता दिखा, तो कभी हैदराबाद की तरफ। रोमांच भरे इस मुकाबले में कई ऐसे मोमेंट्स आए। जिसे देखकर कुछ फैंस रोमांचित हो उठे, तो कुछ ने माथा पकड़ लिया। आज के इस आईपीएल विशेष ऑर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे ही कुछ खास लम्हों की कड़ी लेकर आए हैं। जिसमें हम आपको आपको उन मोमेंट्स का मैच में इम्पैक्ट भी बताएंगे।

मैच की दो अहम पारियां

  • धवन की चुनौतीपूर्ण 99 रनों की पारी​​​
  • राहुल त्रिपाठी की 74 रनों की पारी

मैच के कुछ खास मोमेंट्स-

1. भुवनेश्वर ने टपकाए धवन के 3 कैच

हैदराबाद ने टॉस जीता और गेंदबाजी को चुना। पंजाब से ओपन करने आए Shikhar Dhawan शुरुआती ओवर्स में असहज दिखे। उन्होंने कुछ गलतियां भी कीं, लेकिन हैदराबाद की टीम इन गलतियों का फायदा नहीं उठा सकी। भुवनेश्वर कुमार ने Shikhar Dhawan के तीन कैच टपकाए। दो कैच तो 17वें ओवर में छूटे। तब पंजाब की आखिरी जोड़ी खेल रही थी और टीम का स्कोर 100 रन के करीब था।

इम्पैक्ट : Shikhar Dhawan ने खेली नाबाद 99 रन की पारी

एक समय पंजाब की टीम ने 88 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि धवन की टीम 100 के अंदर ही आउट हो जाएगी, लेकिन जीवनदान पा चुके कप्तान Shikhar Dhawan ने मोहित राठी के साथ आखिरी विकेट के लिए 30 बॉल पर नाबाद 55 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप के दम पर टीम का स्कोर 143 रन पहुंचा। टीम के शेष बैटर 38 रन ही बना सके।

2. उमरान मलिक की अच्छी गेंजबाजी

तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर सिकंदर रजा को बोल्ड किया। 148 KMPH की इस बॉल ने बरार के स्टंप्स बिखेरकर रख दिए।

इम्पैक्ट: टॉप के बाद मिडिल ऑर्डर भी ध्वस्त

टीम ने 77 पर 7 विकेट गंवा दिए थे, ऐसे में नंबर-8 पर खेलने आए हरप्रीत बरार से बड़े हिट की उम्मीद थी, लेकिन उमरान मलिक ने उस पर पानी फेर दिया।

3. धवन 99 पर नाबाद  

आखिरी ओवर चल रहा था धवन 93 पर खेल रहे थे, उन्हें सेंचुरी पूरी करने के लिए 7 रनों की जरूरत थी, लेकिन नटराजन ने धवन को तीन बॉल डॉट करा दी। ऐसे में धवन ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर रिवर्स फ्लिक कर छक्का जमाया।

इम्पैट: Shikhar Dhawan इस छक्के से शतक तो पूरा नहीं कर सके, लेकिन अपनी टीम को 143 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया।

4. अर्शदीप ने हैरी ब्रूक को किया बोल्ड 

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर की 5वीं बॉल में 13.25 करोड़ रुपए में बिके हैरी ब्रूक को बोल्ड कर दिया। अर्शदीप ने 117 KMPH की बॉल पर ब्रुक के स्टंप्स बिखेर दिए।

इम्पैक्ट : ब्रूक तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में अर्शदीप ने उन्हें आउट कर हैदराबाद की टीम पर दबाव बनाए रखा। पावरप्ले में हैदराबाद महज 34 रन ही बना सकी थी।

5. राहुल त्रिपाठी का अर्धशतक

हैदराबाद की जीत में राहुल त्रिपाठी की जीत का अहम योगदान रहा। उन्होंने 13वें ओवर में मोहित की बॉल पर सिक्स जमाते हुए अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 17वें ओवर की पहली बॉल पर चौका जमाते हुए टीम को जीत दिला दी।

इम्पैक्ट : त्रिपाठी की बल्लेबाजी ने टीम के अन्य बल्लेबाजों पर दबाव नहीं आने दिया, जिससे SRH ने आसानी से स्कोर चेज कर लिया।

मैच का हाल

पंजाब किंग्स के कप्तान Shikhar Dhawan के सामने उनकी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद थी। वह बरसों तक यही ऑरैंज जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे हैं। लेकिन अब तस्वीर उलट थी। मैदान वही था- हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम लेकिन जिस खेमे से वह खेले थे उसी से अब सामना था। हैदराबाद की टीम ने लगातार विकेट लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का एडिन मार्करम का पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल सही साबित होता नजर आया।

Shikhar Dhawan
credit: google

पहली बॉल पर भुवी का कमाल

मैच की पहली ही गेंद पर अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने प्रभसिमरन सिंह को चलता किया। इसके बाद पंजाब की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। एक के बाद एक आखिर स्कोर था 9 विकेट पर 88 रन। 15 ओवर की समाप्ति के बाद। ऐसा लग रहा था कि पंजाब 100 तक भी नहीं पहुंच पाएगा। लेकिन धवन लड़ते रहे। वह सलामी बल्लेबाजी करने आए थे और आखिर तक मैदान नहीं छोड़ा।

धवन 99 नाबाद बनाकर रहे शिखर 

आखिरी विकेट के लिए उन्होंने 5 ओवरों में 55 रन जोड़े। राठी ने सिर्फ दो गेंद खेलीं और एक रन बनाकर नाबाद रहे। टी. नटराजन के आखिरी ओवर में धवन को शतक पूरा करने के लिए 9 रन चाहिए थे लेकिन पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाने के बावजूद वह 99 तक ही पहुंच सके। यह टीम के कुल स्कोर 143 का 69.2 प्रतिशत रहा। यह ब्रैंडन मैकलम के 2008 के आईपीएल के पहले मैच में बनाए गए 158, जो केकेआर के स्कोर 222 का 71.2 प्रतिशत था, के बाद सबसे ज्यादा है। धवन आईपीएल के इतिहास में 99 पर रहने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।

Tags: Indian premier LeagueIndian Premier League 2023IPLIPL 16th SeasonIPL 2023IPL 2023 new changeIPL 2023 newsIPL 2023 news hindimatch momentsShikhar DhawanSRH vs PBKSSRH vs PBKS match moments
ShareTweetPin
Ashvani Pal

Ashvani Pal

Recent Posts

  • Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी
  • Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे
  • Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल
  • भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?
  • Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.