Women's Premire League में Royal Challengers Banglore का निराशाजनक प्रदर्शन लगातार जारी है। उन्हें दूसरे मुकाबले में भी हार का मुंह देखना प़डा है। RCB की हालत देख कर फैन्स को IPL की दोबारा याद आ गयी है। RCB की टीम अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पायी है। Wo...

Source - Twitter[/caption]
लगातार हार के बाद की टीम बैंकफूट पर आ गई है। गौरतलब है कि स्मृति मन्धाना की कप्तानी में उतरी Royal Challengers Banglore अपने दोनों मुकाबले हार गयी है। पहला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ खेला था और 60 रनों से हार का सामना करना प़डा था। RCB को अब Playoffs में पहुंचने के लिए अपने सारे मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, नहीं तो Women's Premire League में भी उसका खिताब जीतने का सपना चूर चूर हो जाएगा
Source - Twitter[/caption]
वैसे भी RCB को अपने पहले खिताब का सालों से इंतजार है। आरसीबी की टीम साल 2008 के सीजन ही आईपीएल का हिस्सा है, लेकिन खिताब अब तक नहीं जीत पायी है। साल 2009, 2011 और 2016 के सीजन में तो आरसीबी ने फाइनल का टिकट भी हासिल किया था।
https://twitter.com/RCBTweets/status/1632794188478832641?s=20
लेकिन यहां तक कि पिछले तीन आईपीएल सीजन में भी RCB की टीम प्लेऑफ तक का सफर तय नहीं कर पायी है। IPL में लगातार नाकामी के बाद आरसीबी के फैन्स को उम्मीद थी कि महिला प्रीमियर लीग के जरिए टीम की किस्मत जरूर बदलेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
Source - Twitter[/caption]
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने आरसीबी के गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को बिगाड़ के रख दी था। नतीजा ये हुआ कि दिल्ली ने दो विकेट पर 223 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। फिर बल्लेबाजी में आरसीबी की पूरी टीम संघर्ष करते नजर आयी थी,और 20 ओवर्स खेलने के बावजूद वह आठ विकेट पर महज 163 रन ही बना सकीं।
ये भी पढ़े: बैट का स्पॉन्सर नहीं मिला तो MS Dhoni को बनाया अपना स्पॉन्सर, बल्ले पर MS Dhoni का नाम लिखकर मैदान में उतरी ये खिलाड़ी।
[caption id="attachment_27640" align="alignnone" width="1200"]
Source - Twitter[/caption]
मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी बेंगलुरु की स्थिति काफी खराब रही। RCB के पास एक विशाल स्कोर बनाने का मौका था,लेकिन उसकी स्थिति काफी खराब रही। लेकिन पूरी टीम मिलकर भी 20 ओवर नहीं खेल पायी और महज 156 रनों पर ऑलआउट हो गयी। गेंदबाजों ने भी कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिसके चलते मुंबई ने महज 14.2 ओवरो में ही मुकाबले को खत्म कर दिया।
ये भी पढ़े: WPL 2023 :- आज से शुरू होने जा रहा Women’s Premire League का पहला सीजन, कौन मारेगा पहले मुकाबले में बाजी।