• Latest
  • Trending
  • All
IPL

IPL में बाएं हाथ के ओपनर बैटर्स का रिकॉर्ड, आंकड़ों पर नहीं होगा विश्वास

March 28, 2023
RCB vs SRH

RCB vs SRH IPL 2026 Match: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट और पूरी डिटेल

March 28, 2026
IPL 2026 Batting Apps

IPL 2026 Batting Apps : बैटिंग एप्स से रोज कमाई!! Bet365, Betway और 1xBet का असली खेल

March 27, 2026
Best EV Scooters

पेट्रोल का खर्चा खत्म! 2026 के ये 6 Best EV Scooters जो मिडिल क्लास के लिए हैं ‘Value for Money’

March 27, 2026
आम का अचार रेसिपी

आम का अचार रेसिपी: गर्मियों के लिए घर पर बना कच्चे आम का अचार, सेहत के लिए फायदेमंद

March 27, 2026
Samsung Galaxy Book 6 Series

Samsung Galaxy Book 6 Series भारत में लॉन्च: नए Intel Panther Lake प्रोसेसर के साथ हाई-एंड लैपटॉप का धमाका

March 27, 2026
Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma

IPS Officers Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma Engagement: गोरखपुर से शुरू हुई लव स्टोरी, 29 मार्च को राजस्थान में शाही शादी, जानिए पूरा वेडिंग शेड्यूल

March 27, 2026
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 2026 कल लॉन्च: क्रूज कंट्रोल, नए कलर्स और बेहतर सस्पेंशन के साथ एंट्री

March 27, 2026
शेयर बाजार रिस्क

शेयर बाजार रिस्क: Goldman Sachs ने जारी की चेतावनी!! आने वाला है गिरावट का खतरनाक दौर, भारत के निवेशक हो जाएं सावधान

March 27, 2026
minimum wage 2026

Minimum Wage 2026: 1 अप्रैल 2026 से आपकी सैलरी बढ़ने वाली है, जानें कितना मिलेगा नया वेतन

March 27, 2026
China grandma AI love story

84 साल की दादी को हुआ AI से इश्क: China Grandma AI Love Story जिसने सबको चौंका दिया; AI को लिखा इमोशनल लव लेटर

March 27, 2026
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 27, 2026
ऋषिकेश वैद्य MMS

ऋषिकेश वैद्य MMS: मैं भगवान शिव हूं…. तुम पार्वती, कहकर महिला के साथ की लॉज में हैवानियत!!!

March 27, 2026
Saturday, March 28, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Sports IPL 2023

IPL में बाएं हाथ के ओपनर बैटर्स का रिकॉर्ड, आंकड़ों पर नहीं होगा विश्वास

Ashvani Pal by Ashvani Pal
March 28, 2023
in IPL 2023, Sports
IPL
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2023 सत्र की शुरूआत 31 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट के 16वें सीजन को लेकर फैंस के अंदर अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 59 दिनों तक चलने वाली इस लीग के मुकाबले 10 टीमों के बीच 12 शहरों में खेले जाएंगे।

IPL 2023: होम और अवे फॉर्मेट 

क्रिकेट का त्योहार IPL का 16वां सीजन होम और अवे फॉर्मेट में वापस आ जाएगा। इस साल सभी टीमें लीग राउंड में सात होम मैच और सात अवे मैच खेलेंगी। ऐसे में टीमों को अपने घर में खेलने का फायदा मिलेगा और दर्शकों के समर्थन से बड़े-बड़े स्कोर बन सकेंगे।

IPL 2023: बाएं हाथ के बल्लेबाज शीर्ष पर

गौरतलब है कि IPL में बड़े स्कोर की नींव हमेशा ओपनर्स रखते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस लीग में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में बाएं हाथ के बल्लेबाज शीर्ष पर हैं। टॉप सात में शीर्ष चार बल्लेबाज बाएं हाथ के हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज एक अच्छे ओपनर बनते हैं। आइए देखते हैं क्या कहते हैं IPL के आंकड़े…।

RelatedPosts

RCB vs SRH

RCB vs SRH IPL 2026 Match: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट और पूरी डिटेल

March 28, 2026
IPL 2026 Batting Apps

IPL 2026 Batting Apps : बैटिंग एप्स से रोज कमाई!! Bet365, Betway और 1xBet का असली खेल

March 27, 2026
RCB vs SRH

RCB vs SRH IPL 2026: बेंगलुरु भगदड़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि; उद्घाटन समारोह रद्द

March 27, 2026
IPL 2026: RCB vs SRH – कौन मारेगा बाज़ी?

IPL 2026: RCB vs SRH – कौन मारेगा बाज़ी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पूरी कहानी

March 27, 2026
IPL
credit: google

धवन और वॉर्नर का रिकॉर्ड 

बतौर ओपनर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शिखर धवन शीर्ष पर हैं। धवन आईपीएल का हर सीजन खेल चुके हैं और इस दौरान सिर्फ ओपनर के तौर पर खेलते हुए उन्होंने 35.38 की औसत और 127.3 के स्ट्राइक रेट से 5837 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: समस्त टीम के कप्तानों की लिस्ट, जानिए अपने पसंदीदा कप्तान का अनुभव

धवन ने आईपीएल में 206 मैचों में 6244 रन बनाए हैं, जिसमें से 5837 रन उन्होंने ओपनिंग करते हुए बनाए। दूसरे स्थान पर भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 162 आईपीएल मैचों में 5881 रन बनाए हैं, इसमें से बतौर ओपनर उन्होंने 41.48 की औसत और 142 के स्ट्राइक रेट से 5226 रन बनाए हैं।

गेल और गंभीर भी लिस्ट में शामिल

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में तीसरे स्थान पर बाएं हाथ के ही क्रिस गेल हैं। गेल ने आईपीएल में ओवरऑल 142 मैचों में 4965 रन बनाए हैं। इसमें से 4480 रन गेल ने बतौर ओपनर बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 41.87 और स्ट्राइक रेट 151.4 का रहा।

चौथे स्थान पर गौतम गंभीर हैं। उन्होंने आईपीएल में 154 मैचों में कुल 4217 रन बनाए। इसमें से 3597 रन गंभीर ने बतौर ओपनर बनाए। इस दौरान गंभीर का औसत 32.12 और स्ट्राइक रेट 124.8 का रहा। बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

IPL में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन:

           बल्लेबाज             रन      औसत   स्ट्राइक रेट
         शिखर धवन           5837      35.38     127.3
         डेविड वॉर्नर           5226      41.48      142
          क्रिस गेल           4480      41.87     151.4
         गौतम गंभीर           3597      32.12     124.8
       अजिंक्य रहाणे           3595      34.24     122.5
         केएल राहुल           3389      52.95     139.2
        विराट कोहली           2972      41.86     134.5
IPL
credit: google

रहाणे, राहुल और कोहली

पांचवें नंबर पर रहाणे हैं। उन्होंने आईपीएल में बतौर ओपनर 34.24 की औसत और 122.5 के स्ट्राइक रेट से 3595 रन बनाए। वहीं, केएल राहुल बतौर ओपनर 52.95 की औसत और 139.2 के स्ट्राइक रेट से 3389 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। विराट कोहली भी इस लिस्ट में हैं और सातवें नंबर पर हैं। कोहली ने बतौर ओपनर आईपीएल में 41.86 की औसत और 134.5 के स्ट्राइक रेट से 2972 रन बनाए हैं। कोहली इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 223 मैचों में 6624 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: “Looks Like The FIFA World Cup Has Left Migrant Workers In Quite A Pickle – There’s Nada Work To Be Found In Qatar At The Moment”

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उद्घाटन मैच

IPL में 52 दिनों के दौरान 12 स्थानों पर होम और अवे फॉर्मेट में 70 लीग राउंड के मैच खेले जाएंगे। 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से होगी। आईपीएल 2023 में 18 डबल हेडर यानी एक दिन में दो मैच होंगे। डबल हेडर में दिन के मैच की शुरुआत दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम के मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे से होगी।

Tags: IPLIPL 2023IPL 2023 newsIPL NEWSlatest Sports newssportssports newssports news hindi

Related Posts

RCB vs SRH

RCB vs SRH IPL 2026 Match: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट और पूरी डिटेल

March 28, 2026
IPL 2026 Batting Apps

IPL 2026 Batting Apps : बैटिंग एप्स से रोज कमाई!! Bet365, Betway और 1xBet का असली खेल

March 27, 2026

RCB vs SRH IPL 2026: बेंगलुरु भगदड़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि; उद्घाटन समारोह रद्द

March 27, 2026

IPL 2026: RCB vs SRH – कौन मारेगा बाज़ी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पूरी कहानी

March 27, 2026

Recent Posts

  • RCB vs SRH IPL 2026 Match: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट और पूरी डिटेल
  • IPL 2026 Batting Apps : बैटिंग एप्स से रोज कमाई!! Bet365, Betway और 1xBet का असली खेल
  • पेट्रोल का खर्चा खत्म! 2026 के ये 6 Best EV Scooters जो मिडिल क्लास के लिए हैं ‘Value for Money’
  • आम का अचार रेसिपी: गर्मियों के लिए घर पर बना कच्चे आम का अचार, सेहत के लिए फायदेमंद
  • Samsung Galaxy Book 6 Series भारत में लॉन्च: नए Intel Panther Lake प्रोसेसर के साथ हाई-एंड लैपटॉप का धमाका

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.