भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा (R Praggnanandhaa) ने एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 20 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने Grand Chess Tour St. Louis Rapid & Blitz 2026 का खिताब अंतिम राउंड से पहले ही जीत लिया। उन्होंने पेनल्टिमेट राउंड में उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ ड्रॉ खेलकर अपनी बढ़त बरकरार रखी और टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा (R Praggnanandhaa) ने एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 20 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने Grand Chess Tour St. Louis Rapid & Blitz 2026 का खिताब अंतिम राउंड से पहले ही जीत लिया। उन्होंने पेनल्टिमेट राउंड में उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ ड्रॉ खेलकर अपनी बढ़त बरकरार रखी और टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
पूरे पांच दिन चले इस टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंदा लगातार शीर्ष स्थान पर बने रहे। उन्होंने कुल 23 में से 35 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहे सिंदारोव से 1.5 अंक की बढ़त के साथ चैंपियन बने।
टूर्नामेंट की शुरुआत से ही भारतीय ग्रैंडमास्टर शानदार लय में दिखे। रैपिड और ब्लिट्ज दोनों फॉर्मेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने बढ़त बनाई, जिसे आखिरी दौर से पहले तक कोई चुनौती नहीं दे सका।
सिंदारोव ने अंत तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन अंतिम से पहले राउंड में ड्रॉ के बाद प्रज्ञानानंदा की बढ़त इतनी मजबूत हो गई कि आखिरी मुकाबले का नतीजा भी उन्हें खिताब से नहीं रोक सकता था।
St. Louis Rapid & Blitz जीतने पर प्रज्ञानानंदा को 50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि और 13 Grand Chess Tour (GCT) अंक मिले। इस जीत के बाद वह 2026 सीजन की समग्र GCT रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
फिलहाल अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। अब सभी की नजर Sinquefield Cup पर होगी, जो 10 अगस्त से शुरू होगा और इसी के साथ Grand Chess Tour 2026 का समापन होगा।
यह जीत ऐसे समय आई है जब प्रज्ञानानंदा पहले से ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जून 2026 में उन्होंने Norway Chess का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर इतिहास रचा था। उस टूर्नामेंट के अंतिम दौर में उन्होंने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराया था और लगातार चार क्लासिकल मुकाबले जीतकर चैंपियन बने थे।
St. Louis में मिली यह नई सफलता दिखाती है कि भारतीय ग्रैंडमास्टर लगातार दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच अपनी जगह मजबूत कर रहे हैं।
प्रज्ञानानंदा की जीत के बाद ChessBase India ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत के समयानुसार देर रात बड़ी खबर आई है और R Praggnanandhaa ने एक राउंड बाकी रहते Grand Chess Tour St. Louis Rapid & Blitz का खिताब जीत लिया है।
इस उपलब्धि के बाद भारतीय शतरंज प्रशंसकों और खेल जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
पिछले कुछ वर्षों में भारत विश्व शतरंज की बड़ी ताकत बनकर उभरा है। डी. गुकेश के विश्व चैंपियन बनने, अर्जुन एरिगैसी के लगातार अच्छे प्रदर्शन और अब प्रज्ञानानंदा की नई उपलब्धियों ने भारतीय शतरंज को नई ऊंचाई दी है।
20 साल की उम्र में Grand Chess Tour जैसा प्रतिष्ठित खिताब जीतना प्रज्ञानानंदा के करियर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।