आईपीएल 2026 शुरू होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं, और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है राजस्थान रॉयल्स का युवा sensation वैभव सूर्यवंशी। 14 साल का यह बल्लेबाज पिछले सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको हैरान कर चुका है, लेकिन पूर्व भारतीय ऑलराउंडर...

आईपीएल 2026 शुरू होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं, और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है राजस्थान रॉयल्स का युवा sensation वैभव सूर्यवंशी। 14 साल का यह बल्लेबाज पिछले सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको हैरान कर चुका है, लेकिन पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने चेतावनी दी है कि अब असली परीक्षा शुरू होने वाली है।
JioStar से बातचीत में पठान ने कहा कि अब टीमों के पास वैभव को रोकने की रणनीति तैयार होगी। “टीमें अब खास प्लान बनाएंगी कि वैभव को कैसे रोका जाए। हमने पहले अभिषेक के खिलाफ प्लान देखा। वैभव को भी ऐसा ही सामना करना पड़ेगा। लेकिन मुझे लगता है उसके पास दम है। उसने हर लेवल पर रन बनाए हैं – U-19, इंडिया A, या रेड-बॉल क्रिकेट। लगातार रन बनाने की क्षमता उसके पास है।” पठान ने यह भी जोड़ा कि पिछले सीजन में वैभव ने सिर्फ सात मैच खेले थे, लेकिन इस बार पूरा सीजन खेलने को मिलेगा। इसका मतलब है कि यह उसका ब्रेकआउट सीजन हो सकता है।
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले IPL में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर IPL इतिहास रच दिया। वह सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बन गया है जिसने IPL में शतक लगाया, और सबसे तेज भारतीय भी। इसके अलावा, U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन बनाकर मैच जीताया और प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब जीता।
पठान ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में इतनी उम्मीदों के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखना वैभव के लिए सबसे अहम है। “वैभव अभी सिर्फ 15 साल का है, और उसके पास 20–25 साल का करियर हो सकता है। ऐसे में उसे मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा और यह नहीं सोचना चाहिए कि चीज़ें आसान होंगी। राहुल द्रविड़ का पिछले सीजन में मेंटरशिप रोल बेहद अहम था, और इस बार भी उसके साथ मेंटर होना जरूरी है।”
पठान ने भविष्य की चुनौतियों के बारे में भी चेताया: टीमें गेंद को ऑफ़ स्टंप के बाहर डालेंगी, वैभव के हिटिंग आर्क को रोकेंगी और विभिन्न प्रकार के वेरिएशन इस्तेमाल करेंगी। उसे इन सभी चुनौतियों का सामना करना होगा और अनुकूलित होना होगा।
वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 2025 ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह सिर्फ 14 साल और 23 दिन का था, जो उसे IPL का सबसे युवा खिलाड़ी बनाता है। इस सीजन में पूरी टीम के भरोसे और उम्मीदों के साथ वैभव मैदान पर उतर रहा है। नए हेड कोच कुमार संगकारा कप्तान रियान पराग टीम अपना अभियान 30 मार्च को चेननई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में शुरू करेगी।
जैसे-जैसे IPL 2026 नज़दीक आ रहा है, सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर हैं। क्या वह पिछले सीजन के धमाकेदार प्रदर्शन को पूरे सीजन में दोहरा पाएगा? या चुनौतियों के बीच खुद को साबित करने का दबाव महसूस करेगा? इस सीजन की सबसे बड़ी कहानी यही बनेगी।