IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज होने में अब बस 1 दिन का ही समय रह गया है। इससे पहले भारत टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व कप्तान ने दुनिया के दो सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के बारे में बताया। उन्होंने भारत के महान खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स का नाम लिया। कोहली का मानना है कि इन दो खिलाड़ियों ने क्रिकेट को पूरी तरह से बदल कर रख दिया।

Source – Google
IPL 2023: आरसीबी द्वारा एक वीडियो को शेयर किया गया, जिसमें कोहली ने कहा की – ”मैंने हमेशा दो नाम लिए हैं, सचिन तेंदुलकर और सर विव रिचर्ड्स। सचिन मेरे हीरो हैं। इन दोनों ने अपनी पीढ़ी में बल्लेबाजी में क्रांति ला दी और क्रिकेट को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। इसलिए मुझे लगता है कि वे दो सबसे महान हैं।” कोहली की टीम आरसीबी आईपीएल में अपना पहला मुकाबला दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने उतरेगी।
सचिन और सर विव रिचर्ड्स के क्या है रिकॉर्ड ?

Source – Google
IPL 2023: विवियन रिचर्ड्स की अगर हम बात करें, तो उनकी बल्लेबाजी से कोई भी गेंदबाज खौफ खाएं। वह अपने समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे। वह 1975 और 1979 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कुल 121 टेस्ट मुकाबलों में 50.23 की औसत से करीब 8540 रन बनाए। उनके खाते में 24 शतक और 45 अर्द्धशतक भी शामिल हैं। उन्होंने 187 वनडे मैचों में 47.00 के औसत से 6721 रन बनाए। इनमें 11 शतक और 45 अर्द्धशतक शामिल हैं।

Source – Google
सचिन के अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रिकॉर्ड की हम बात करें तो वो कुछ इस प्रकार होगा – उन्होंने 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 48.52 के औसत से 34,357 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 248 रन रहा है। उनके खाते में क्रिकेट के कई रिकॉर्ड हैं। इनमें टेस्ट, वनडे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन शामिल हैं। सचिन ने 201 विकेट भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल किए हैं।
IPL 2023 अगर आप फेडरर और रोनाल्डो के साथ बैठेंगे तो क्या कहेंगे ?

Source – Google
IPL 2023: उनसे एक पूछा गया कि अगर वह टेनिस से संन्यास ले चुके महान खिलाड़ी रोजर फेडरर और दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ अगर आपको उनके साथ बैठना हुआ तो वह क्या कहेंगे? इस पर विराट ने कहा कि वह बस उन दोनों को बात को सुनना पसंद करेंगे।
ये भी पढ़े: IPL 2023: फैंटेसी क्रिकेट के टिप्स और ट्रिक्स, ये बात जान ली तो जीतने से कोई नहीं रोक सकता

Source – Google
कोहली ने आगे कहा की, “मैं बस चुप रहूंगा और उन दोनों की बातों को सुनना चाहूँगा। मेरे पास उस बातचीत में योगदान देने के लिए बहुत कुछ नहीं है। यह खेल के इतिहास के दो महानतम एथलीटों को सुनने के बारे में होगा।”
ये भी पढ़े: IPL 2023: ये 5 स्पिनर्स बनेंगे बैटर्स के लिए काल! आंकड़ा देख पीट लेंगे माथा





