IPL 2023 new change: आईपीएल की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट का आगाज 31 मार्च को बड़े ही धूमधाम से होने वाला है। बता दें कि दो महीने तक होने वाले इस मनोरंजक और दिलों की धड़कने रोक देने वाली सीरीज को देखने के लिए लोग काफी बेताब हैं.

और हों भी क्यों नहीं आखिर भारत में क्रिकेट का क्रेज है ही कुछ ऐसा कि लोगों की सांस अटक जाती है। यह भारतीयों के लिए भावनाओं का खेल है और ये भावनाएं कभी-कभी दुख भी देती हैं और खुशी के आंसू भी झलका देते हैं।

हाल ही में IPL 2023 को लेकर नियमों में कुछ बदलाव भी हुए हैं, जिनके बारे में हम आपको यहां जानकारी देने जा रहे हैं। (IPL 2023 new change)

IPL 2023 new change

इस आईपीएल में कप्तान दो अलग-अलग टीम शीट के साथ टॉस के लिए आएंगे और टॉस होने के बाद अपनी प्लेइंग 11 की जानकारी देंगे। यह आईपीएल के नियमों के तौर पर एक बड़ा परिवर्तन में से एक है।

IPL 2023 new change

आईपीएल ने एक आंतरिक नोट में कहा है कि इससे फ्रेंचाइजी को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 चुनने की अनुमति मिलेगी। चाहे वे पहले बल्लेबाजी करें या गेंदवाजी। (IPL 2023 new change)

खिलाड़ी चुनने की आजादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नोट में कहा गया है कि वर्तमान में कप्तानों को टॉस से पहले दूसरे को अपनी प्लेइंग 11 बतानी होती है। अब यह काम टॉस के तुरंत बाद होगा। इससे टीम को सबसे अच्छे खिलाड़ी चुनने में सहायता होगी, फिर चाहे वे पहले बैटिंग करें या वॉलिंग। (IPL 2023 new change)

दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के बाद आईपीएल ऐसी दूसरी लीग है, जिसमें टीमों के पास टॉस के बाद प्लेइंग 11 बताने की परमिशन होगी। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में पहले सीजन से ही यह रुल्स है। (IPL 2023 new change)

IPL 2023 new change

इस लीग में कप्तान 13 खिलाड़ियों के साथ टॉस के लिए जाते हैं और टॉस के बाद 11 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान करते हैं, जो मैच खेल रहे हैं। टॉस के प्रभाव को कम करने के लिए यह नियम लाया गया है। (IPL 2023 new change)

नियमों में बदलाव से फायदा

IPL के नए नियम सामने आने के बाद टॉस जीतने वाली टीम ही मैच नहीं जीतेगी। इसके अलावा कोई भी टीम पिच और मैदान के अनुसार निर्णय करने के लिए मजबूर नहीं हो सकेगी। (IPL 2023 new change)

एक उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि यदि कोई टीम बल्लेबाजी करना चाहती है और स्पिन के लिए मददगार पिच पर लक्ष्य का बचाव करना चाहती है, तो वह पहले गेंदवाजी करने के लिए मजबूर होती है।

IPL 2023 new change

अब कोई भी टीम स्टार्टिंग प्लेइंग 11 में एक अतिरिक्त स्पिनर शामिल कर सकती है। और दूसरी पारी में एक गेंदबाज की जगह बल्लेबाज को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में ला सकती है। इससे लक्ष्य का पीछा करने में मदद मिलेगी।

Also Read: IPL 2023: List Of Injured Players And Doubtful Starters, Check Here

आईपीएल में यह नियम भी बदले

  • तय वक्त समाप्त होने के बाद होने वाले ओवरों में 30 गज के बाहर केवल चार फील्डर होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे भी यह नियम लागू है। (IPL 2023 new change)
  • यदि विकेटकीपर गलत हरकत करता है तो वह गेंद डेड मानी जाएगी और पांच पेनल्टी के पांच रन दिए जाएंगे।
  • किसी फील्डर की गलत काम पर भी गेंद डेड बॉल होगी और पेनल्टी के पांच रन दिए जाएंगे।

Also Read: Virat Kohli ने शेयर किया Chris Gayle और AB De Villiers का Video, देखें कोहली का स्पेशल कैप्शन