Australia: क्रिकेट की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया का रुतबा ही अलग है और यह टीम सबसे ताकतवर टीम में से एक है हालांकि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में इसकी शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही थी और पहले ही मैच में इसको टीम इंडिया के हाथो करारी हार मिली थी लेकिन इसके बाद इसका दूसरा मैच भी कुछ अच्छा नहीं रहा था लेकिन फिर Australia की टीम ने कुछ ऐसा किया जिससे बड़ी-बड़ी टीमों ने भी इसके सामने घुटने टेक दिए और आज ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच में मैच खेला गया जिसमें नीदरलैंड की ऑस्ट्रेलिया ने बैंड बजा दी और नीदरलैंड का एक भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया बॉलर्स के सामने नहीं टिक सका।
Australia ने बना डाले 399 रन

आज ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और Australia का यह फैसला काफी अच्छा साबित हुआ क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर ₹399 रन ठोक डाले और इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी देखने को मिली क्योंकि उन्होंने 44 गेंद में 106 रन की बेहतरीन पारी खेल डाली वहीं पिछले मैच के हीरो डेविड वार्नर ने इस मैच में 104 रन की पारी खेली वहीं स्टीवन स्मिथ ने 71 रन बनाए और नीदरलैंड की तरफ से वैन वीक में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए और डी लेडी ने 2 विकेट हासिल किए लेकिन 10 ओवर में इन्होंने 115 रन खर्च कर दिए।
यह भी पढ़े:- Hero कंपनी की यह स्पोर्ट्स बाइक पहुंचने लगी लोगों के घर तक, 10000 से ज्यादा लोगों ने कर दिया है इसे बुक
Australia के बॉलर का नहीं कर सका कोई भी बल्लेबाज सामना
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बॉलर ने नीदरलैंड के एक भी बल्लेबाज को नहीं टिकने दिया और मात्र 21 ओवर के अंदर ही 90 रन पर नीदरलैंड की पूरी टीम को ऑल आउट कर दिया और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 309 रन से जीत लिया वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर बॉलर एडम जंपा ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए और इस मैच को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों से जीतने का एक नया रिकॉर्ड बना लिया।
यह भी पढ़े:- OPPO ने लॉन्च किया अपना नया दमदार मोबाइल, तगड़ी डिस्प्ले के साथ मिलेगा बेहतरीन कैमरा

