Asia Cup 2023: BCCI और PCB के बीच एशिया कप 2023 की मेजबानी विवाद पर काफी हद तक अब सुलझने जा रहा है, लेकिन इसी बीच बयानबाजी भी जारी है। एशिया कप तो पाकिस्तान में ही होगा, लेकिन फिर भी भारतीय टीम पाकिस्तान में कोई मुकाबला नहीं खेलने वाली है। भारत के मुकाबले पाकिस्तान के अलावा कहीं और कराएं जाएंगे। ऐसे में पूर्व पाकिस्तान के खिलाड़ी इमरान नाजीर ने कहा- भारत पाकिस्तान में सिर्फ सिक्युरिटी के लिए नहीं, ब्लकि अपने हार के डर से पाकिस्तान में नहीं खेलना चाहती है।

Asia Cup 2023
Source – Google

नादिर अली पॉडकास्ट पर इमरान नाजीर ने कहा – भारतीय टीम पाकिस्तान इस लिए नहीं आना चाहती हैं, क्योंकि वो हार से घबराती। पाकिस्तान मे कोई सिक्युरिटी का डर नहीं ब्लकि बस हार का डर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भी तो पाकिस्तान आयी थी, तो सुरक्षा का हवाला देना, सिर्फ एक ढोंग है।

आखिरी बार 17 साल पहले पाकिस्तान गयी थी भारतीय टीम।

Asia Cup 2023
Source – Google

Asia Cup 2023: भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया था, तब टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज तो गंवा दी, लेकिन वनडे सीरीज में भारतीय टीम को जीत मिली थी, इसके बाद मुंबई में हुए 26/11 यानी ताज अटैक के बाद से भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा करना बंद कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तानी टीम ने दो बार भारत का दौर किया।

Asia Cup 2023
Source – Google

Asia Cup 2023: आखिरी बार 2012/13 में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। इसके बाद से पिछले एक दशक में यह दोनों टीमें केवल ICC के इवेंट्स में ही आमने सामने खेलते दिखती है, जैसे की- एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी या वर्ल्ड कप में ही ये दोनों टीम आमने-सामने होती है।

Asia Cup 2023 पर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा – भारत हार से डरती है।

Asia Cup 2023
Source – Twitter

Asia Cup 2023: इमरान नाजीर आगे कहते हैं – दोनों टीमों के प्रशंसक भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को काफी उत्सुक रहते हैं, क्योंकि इसका एक्साइटमेंट लेवल की कोई हद ही नहीं होती है। पूरी दुनिया ये जनती है, एक क्रिकेटर होने के नाते मैं यह महसूस कर सकता हूं|

ये भी पढ़े: श्रेयस अय्यर के जगह कौन बन सकता है KKR का कप्तान, जानिए कौन हो सकते हैं दावेदार !!

Asia Cup 2023
Source – Google

क्रिकेट को हर जगह पहुंचने के लिए भारत और पाकिस्तान के मैच लगातार होने चाहिए। दोनों टीमें काफी संतुलित हैं लेकिन भारत के लोग हार बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। यह तो खेल है, कुछ आप जीतेंगे तो कुछ आप हारेंगे भी।

ये भी पढ़े: मैंसी ने किया अपने कैरियर का 800वां गोल, इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे फुटबॉलर बने !!