Sonu Sood Birthday: बॉलीवुड में एक्टिंग और रियल लाइफ में अपने नेक कामों से करोडों लोगों के दिल में जगह बना चुके सोनू सूद आज 48 साल के हो गए हैं, कोविड -19 महामारी के दौरान हाजारों लोगों के मदद करने के बाद सोनू सूद भारत के घरों में एक जाना-पहचाना नाम है।

Sonu Sood Birthday: बॉलीवुड में एक्टिंग और रियल लाइफ में अपने नेक कामों से करोडों लोगों के दिल में जगह बना चुके सोनू सूद आज 48 साल के हो गए हैं, कोविड -19 महामारी के दौरान हाजारों लोगों के मदद करने के बाद सोनू सूद भारत के घरों में एक जाना-पहचाना नाम है।
1973 में जन्मे, अभिनेता सोनू पंजाब के छोटे से शहर मोगा के रहने वाले हैं, आपको जानकर हैरानी होगी कि पजांब से रिश्ता रखने वाले सोनू ने तमिल फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। 21 साल में शादी करने वाले सोनू सूद के बारे में कई ऐसे अंजान तथ्य जो बहुत ही कम लोग जानते हैं।
सोनू सूद के 48 वें जन्मदिन पर हम उनके बारे में कुछ ऐसे अनसुने तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपने कभी सुने हों।

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के लिए पहचाने वाले अभिनेता सोनू सूद नागपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी सोनू ने अपना करियर एक्टिंग में बनाया कहा जाता है कि जब वह मुंबई आए थे तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।

1996 में सोनू सूद 21 साल के थे तब उन्होंने अपनी गर्ल फ्रेंड सोनाली के साथ लव मेरिज की थी। नागपुर में पढ़ाई करते हुए वह अपनी पत्नि सोनाली से पहली बार मिले थे, काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सोनू सूद ने अपनी गर्लफ्रेंड से 1996 में शादी कर ली थी। हालांकि अपनी शादी के समय उन्होनें बॉलीवुड में काम करना शुरू नहीं किया था।

बॉलीवुड में एक्टिंग करने से पहले अभिनेता सोनू सूद ने साउथ फिल्में में काफी काम किया है, इन फिल्मों में उनके काम को प्रसिद्धि दिलाने में मदद की। 2001 में शहीद ए आजम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने के बाद सोनू सूद ने शक्ति, अशोक, अरुंधति, एक निरंजन, दबंग, आशिक बनाया आपने लगातार हिट फिल्में की।

2016 में भारत और चायना में बनी फैमस फिल्म कुंग फू योगा में बॉलीवुड अभिनेता सोनू ने चायना के प्रसिध्द बॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन के साथ काम किया। ऐसे करने वाले सोनू सूद बॉलीवुड के पहले अभिनेता है।

सोनू एक स्वस्थ जीवन शैली में विश्वास करते हैं। वह काफी फिट बॉलीवुड अभिनेता हैं, लेकिन उनकी बॉडी देखकर कोई विशवास नहीं करता कि वह शाकाहारी हैं। इसके अलावाद उन्हें गिटार बजाना और किकबॉक्सिंग करना बहुत पसंद है।