बॉलीवुड से हाल ही में एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम उनकी वाइफ और बच्चा तीनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। इस बात की खबर खुद सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए बताई है।

बॉलीवुड से हाल ही में एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) उनकी वाइफ और बच्चा तीनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। इस बात की खबर खुद सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए बताई है।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए सोनू निगम ने बताया कि वह एक कॉन्सर्ट और सुपर सिंगर सीजन 3 की शूटिंग के लिए इंडिया आने वाले थे, लेकिन जब दुबई से वापस आते वक्त उनका कोविड टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है।
View this post on Instagram
वीडियो में सोनू ने बताया कि उनकी पत्नी, बेटा और कई अन्य लोग भी पॉजिटिव हैं, इसलिए अब वह अपने बेटे के साथ अधिक समय बिता पाएंगे, जिससे वह लंबे समय से नहीं मिले थे। “यह एक खुशहाल कोविड परिवार है,” उन्होंने कहा।
कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में अब तक कई बॉलीवुड सितारे आ चुके हैं। बीते दिनों में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही सहित जॉन अब्राहम,मृणाल ठाकुर, एकता कपूर, करीना कपूर भी कोरोना पॉजिटिवपायी जा चुकी हैं।