मौसम विभाग से हाल ही में आयी मौसम रिपोर्ट के अनुसार अगले 72 घंटो में मध्यप्रदेश के भोपाल इंदौर सहित 32 जिलों में तेज बारिश होने की अंशका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, “भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, नीमच और मंदसौर सहित 39 जिलों में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग से हाल ही में आयी मौसम रिपोर्ट के अनुसार अगले 72 घंटो में मध्यप्रदेश के भोपाल इंदौर सहित 32 जिलों में तेज बारिश होने की अंशका है। इसके अलावा ग्वालियर और भिंड में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में इंदौर, ग्वालियर, सागर, दमोह, मंडला, मलजखंड, गुना, खजुराहो, सीधी और शिवपुरी में बारिश हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, “भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, नीमच और मंदसौर सहित 39 जिलों में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर, ग्वालियर, धार और खरगोन सहित 12 जिलों में मीडियम बारिश होगी। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश में अब तक 44 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है जोकि सामान्य से 22% ज्यादा बारिश थी। इसके अलावा मध्यप्रदेश के कई जिले कुछ महीने पहले ही बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं ऐसे में और अधिक बारिश चिंता का विषय है।
Madhya Pradesh | Heavy rain lashes the city of Bhopal as a 'Red' alert has been sounded for the district today pic.twitter.com/Ueb7DaO1KY
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 22, 2022
आईएमडी ने भोपाल में अगले तीन दिनों तक बारिश की भी भविष्यवाणी की है। आईएमडी के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने कहा, "शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश का ताजा दौर मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है।"
Also Read: Baba Vanga Predictions 2023: क्या हैं वो 5 बड़ी भविष्यवाणियां जिससे दुनिया बदल जाएगी