Rajkumar Rao की सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। राजकुमार ने इस सीरीज से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ साझा की, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान। उन्होंने बातचीत के दौरान अपनी चर्चित फिल्म 'स्त्री' के दूसरे पार्ट पर भी प्रकाश डा...

Credit: Google[/caption]
Rajkumar Rao मैं बहुत बड़ा दुलकर सलमान का फैन हूं। जिस तरह का काम उन्होंने अब तक अपने करियर में चुना है, मुझे वह बेहद पसंद है। जब मुझे पता चला कि वे मेरे को-स्टार के रूप में फिल्म में होंगे, तो मुझे बहुत खुशी हुई। मैं चाहता था कि कोई ऐसा आए जिसका कोई विशेष स्थान हो, और दुलकर इसमें बिल्कुल बदलाव ला सकते हैं।
कई एक्टर्स ऐसे होते हैं जो सिर्फ कॉमेडी या एक्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन दुलकर ऐसा नहीं है। उनके करियर में विभिन्न प्रकार के काम देखने को मिलते हैं, और वे अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में भी काम करते हैं। मुझे विश्वास है कि वे अपने किरदार को कहीं भी ले जा सकते हैं।
Credit: Google[/caption]
Rajkumar Rao ने कहा 'स्त्री 2' का पहला schedule पूरा हो गया है, हम जानते हैं कि यह बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन उसी प्यार और शिद्दत के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं जो पहले पार्ट में थी। बहुत लोग है जो इस फिल्म को बहुत प्यार करते है। हम उसी शिद्दत और उसी प्यार से बना रहे है जो हमने पहले बनाई थी।
'स्त्री' एक अच्छी फिल्म है, जिसके लॉयल फैन फोल्लोविंग है। हम उस फिल्म को बहुत ईमानदारी से बना रहे हैं, बिना कोई बैगेज की हमें यह भी हिट करवानी है। पहला हिस्सा मात्र लाभ के लिए नहीं, बल्कि मनोरंजन के लिए बनाया गया था, और वही भावना आगे भी बरकरार है।