Salaar: इस साल में साउथ मूवीज का अच्छा खासा बोल बाला रहा है चाहे वो केजीएफ हो या फिर कंतारा और अब इसी कड़ी में शामिल हो चुकी है Salaar। जी हां हम बात कर रहें हैं साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकंमिग फिल्म “सालार” के बारे में जिसका प्रभास के फैंस को उनके...
Salaar: इस साल में साउथ मूवीज का अच्छा खासा बोल बाला रहा है चाहे वो केजीएफ हो या फिर कंतारा और अब इसी कड़ी में शामिल हो चुकी है Salaar। जी हां हम बात कर रहें हैं साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकंमिग फिल्म “सालार” के बारे में जिसका प्रभास के फैंस को उनके मास-एक्शन अवतार का बेसब्री से इंतजार है।
कब होगी प्रभास की Salaar रिलीज ?
Salaar: ये फिल्म इस साल 28 सितंबर 2023 में रिलीज होगी। बतादें कि फिल्म अभी भी बन रही है लेकिन फैंस का उत्साह अपने चरम पर है। खासकर के इन अफवाहों की वजह से कि यह प्रशांत नील की पिछली पेशकश केजीएफ यूनिवर्स से जुड़ा हो सकता है।
[caption id="attachment_25798" align="alignnone" width="1200"]

Credit:Google[/caption]
फिल्म आने से पहले बनाया “Salaar” ने रिकॉर्ड
इसके साथ ही फिल्म Salaar ने रिलीज से सात महीने पहले ही बीएमसी यानी "बुक माय शो" ऐप पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रशांत नील और प्रभास की फिल्म सालार को Book My Show शो पर 100K (लाख) इंट्रेस्ट मिले हैं। फैंस का कहना है कि यह रिकॉर्ड पैन इंडियन लेवल पर सालार के क्रेज का सबूत है।
[caption id="attachment_25793" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
गैंगस्टर एक्शन एंटरटेनर के रूप में बनाई जा रही इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं।इस फिल्म में प्रभास एक टफ गैंगस्टर का किरदार निभाने जा रहे हैं। साथ ही ये खबरें आ रही हैं कि सालार अपने पूरा होने की कगार पर है। इस एक्शन ड्रामा में प्रभास श्रुति हसन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।
Also Read:
Fan Proposed Mrunal Thakur Online! Check Out Her Savage Reply Here
कहां तक पहुंचा Salaar का शूट?
Salaar: बतादें कि ये मूवी होमेबल फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की जाएगी। गौरतलब है कि होमेबल फिल्म्स के अंडर में ही ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ और कांतारा रिलीज हुई थी। वही फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने बताया है कि प्रभास की स्टारर उनकी अपकमिंग फिल्म सालार अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी।
[caption id="attachment_25800" align="alignnone" width="1200"]

Credit:Google[/caption]
आपको बतादें कि इस फिल्म का ऐलान 2020 में ही कर दिया गया था और 2021 में इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई थी। प्रोड्यूसर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि Salaar मूवी, यश की केजीएफ और ऋषभ सेट्टी की कांतारा से भी ज्यादा बड़े पैमाने पर बनेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर कांतारा और केजीएफ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।
Also Read:
Threat Call: आखिर कौन दे रहा Jethalal को कॉल पर धमकी, उद्योगपतियों का नाम शामिल