/
/
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निशातपुरा स्थित रेलवे हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस ऑक्सीजन प्लांट से प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। जिसका उपयोग कोविड की संभावित तीसरी लहर के दौरान किया जा सकेगा। गौरतलब है कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की भारी किल्लत से कई कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई थी, जिसे देखते हुए रेलवे ने कम समय में ही इस ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण निशातपुरा स्थित रेलवे हॉस्पिटल में कर लिया है।

