• Latest
  • Trending
  • All
अरुण तुपे

अरुण तुपे: कौन थे इंस्टाग्राम रील स्टार अरुण तुपे जिनकी हुई अचानक मौत, 5 मिनट सोता हूँ कह कर गए और फिर कभी नहीं उठे

March 11, 2026
Onion Cultivation

Onion Cultivation: मेड़ बनाकर प्याज की खेती से 30 हज़ार प्रति हेक्टेयर की लागत पर कमाएं 2 लाख

March 11, 2026
Photoshop AI Assistant Public Beta लॉन्च

Photoshop AI Assistant Public Beta लॉन्च – अब सिर्फ लिखकर करें फोटो एडिट, Adobe ने जोड़े नए AI Tools

March 11, 2026
हरीश राणा

हरीश राणा : 13 साल तक जिंदगी से लड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दी ‘मुक्ति’ की इजाजत, कौन थे हरीश राणा जिनकी कहानी ने देश को रुला दिया??

March 11, 2026
Shivam Dube

Shivam Dube? वो कौन है, क्रिकेटर? – T20 World Cup जीतने के बाद ट्रेन में छुपकर सफर और TC को दिया झूठ!

March 11, 2026
Health Benefits

Health Benefits: सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है हल्दी वाला पानी, जानें तरीका

March 11, 2026
Renault Bridger Concept

Mini Duster आ रही है! Renault Bridger Concept SUV से कंपनी ने उठाया पर्दा

March 11, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar 2026: सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करने से 4 राशियों के लिए शुरू होंगे अच्छे दिन

March 11, 2026
Indian Navy Agniveer SSR 2027

Indian Navy Agniveer SSR 2027 Notification Out – 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ₹30,000 सैलरी, 06 अप्रैल तक करें आवेदन

March 11, 2026
Middle-East War

Middle-East War: युद्ध में 140 US सैनिक घायल, 7 की मौत, ईरान में अब तक 8,000 घरों पर हमला

March 11, 2026
LPG सिलेंडर

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी पर सरकार सख्त: सप्लाई दिक्कत दूर करने के लिए 3 मेंबर्स कमेटी गठित

March 11, 2026
ब्रेस्ट साइज और एक्सरसाइज

ब्रेस्ट साइज और एक्सरसाइज : वर्कआउट से ब्रेस्ट साइज कम होता है या नहीं? फिटनेस एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

March 10, 2026
सायली सुर्वे

सायली सुर्वे: कौन हैं मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे? जानिए उनके पति, परिवार और वापसी की पूरी कहानी

March 10, 2026
Wednesday, March 11, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home News

अरुण तुपे: कौन थे इंस्टाग्राम रील स्टार अरुण तुपे जिनकी हुई अचानक मौत, 5 मिनट सोता हूँ कह कर गए और फिर कभी नहीं उठे

bbhavna Kalyani by bbhavna Kalyani
March 11, 2026
in News
अरुण तुपे
56
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

अरुण तुपे : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर सोशल मीडिया स्टार अरुण तुपे की अचानक मौत हो चुकी है। महज 26 साल की उम्र में अपने फैंस को अपने कंटेंट और क्रिएटिविटी से इंगेज रखने वाले अरुण तुपे अब इस दुनिया में नहीं रहे और यह बात सामने आते ही उनके फैन्स गहरे सदमे में पहुंच गए हैं।

बता दें अरुण तुपे ने मौत के कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी और फैन्स के कमेंट का जवाब भी दिया था। इसके बाद अपनी मां से 5 मिनट सोने की बात कह कर वे कमरे में चले गए और जब मां कमरे में उन्हें उठाने के लिए गई तो वे बेहोश मिले। डॉक्टर ने अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौन थे इंस्टाग्राम स्टार अरुण तुपे

अरुण तुपे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में रहने वाले एक लोकप्रिय मराठी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर थे। वह इंस्टाग्राम पर kon_aruntupe नाम के अकाउंट से रील बनाते थे। उनके वीडियो युवाओं के बीच काफी वायरल होते थे। उनकी खासियत यही थी कि वह कॉमेडी, एक्टिंग और सामाजिक मुद्दों को बेहद ही मजेदार अंदाज में पेश करते थे। सोशल मीडिया पर उनके 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे और महाराष्ट्र में उनकी अच्छी खासी पहचान बन चुकी थी। उनका एक-एक वीडियो लाखों व्यू हासिल करता था। परंतु अब उनके फैन्स उनकी मृत्यु के बाद इन सब चीजों को प्रोसेस नहीं कर पा रहे।

arun

अरुण तुपे की मौत से पहले क्या हुआ था?

रिपोर्ट की माने तो अरुण रोजाना की आदत की तरह 10 मार्च 2026 को सुबह 6:00 बजे उठे। लेकिन उठने के बाद अपनी मां से कहा कि मैं थोड़ी देर और सोऊंगा। थोड़ी देर सोने की बात कहने के बाद जब अरुण सोए तो उसके बाद भी कभी नहीं उठे। मां ने समझा गहरी नींद है इसलिए उठाने की कोशिश की लेकिन अरुण ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डॉक्टर ने जांच की और यह पता चला कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे।

पुलिस के अनुसार अरुण दुबे की आंतरिक अंगों को पोस्टमार्टम विश्लेषण के लिए सुरक्षित रखा गया है और अभी मृत्यु के सटीक कारण को स्पष्ट होना बाकी है। हालांकि सूत्रों की माने तो मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अरुण तुपे को एपिलेप्सी की भी समस्या रही है लेकिन अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

अरुण तुपे की आखिरी रील हुई वायरल

अरुण तुपे की मौत के बाद उनकी आखिरी इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह रील उन्होंने मौत से 21 से 22 घंटे पहले पोस्ट की थी। इस पोस्ट में भी उन्होंने उन लोगों पर कटाक्ष किया था जो शादी या ट्रिप में हर जगह कैमरा लेकर घूमते हैं। उनकी मौत के बाद हजारों फैंस उनकी आखिरी पोस्ट पर कमेंट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें मौत वाले दिन भी अरुण 10:30 बजे सिनेमैटोग्राफर से मिलकर कुछ शूटिंग का काम खत्म करने वाले थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अरुण को मंगलवार शाम उनके गृह नगर फूलम्बरी में अंतिम संस्कार के साथ अंतिम विदाई दी जा चुकी है।

क्या कहना है परिवार का

अरुण तुपे का परिवार फ़िलहाल इस समय काफी शॉक में है। अरुण तुपे की मां सिलाई का काम करती है और उनके पिता साउंड का काम करते हैं। परिवार मध्यम वर्गीय है। अरुण तुपे अपने शौक और पैशन से ही अच्छा खासा कमाते थे। परिवार वालों ने फिलहाल इस मामले में बयान नहीं दिया है और उन्होंने लोगों से मौत को लेकर अफवाह न फैलाने का भी निवेदन किया है। इस घटना में किसी प्रकार की कोई साजिश की आशंका भी नहीं है। घटना के बाद परिवार रिश्तेदार और पड़ोसी काफी शॉक में दिखाई दे रहे।

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अरुण तुपे बेहद ही टैलेंटेड और स्मार्ट कंटेंट क्रिएटर थे। इस प्रकार असमय मृत्यु से उनके फैन्स और उनके परिवार वाले अब तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। कम उम्र की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है और इसी के साथ ही एक हंसता-खेलता, मजाकिया कंटेंट क्रिएटर आज हमारे बीच में नही रहा।

Read More: सायली सुर्वे: कौन हैं मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे? जानिए उनके पति, परिवार और वापसी की पूरी कहानी

Tags: Arun TupeArun Tupe deathArun Tupe instagram reelinfluencer deathMaharashtra NewsMarathi influencer Arun Tupe

Recent Posts

  • Onion Cultivation: मेड़ बनाकर प्याज की खेती से 30 हज़ार प्रति हेक्टेयर की लागत पर कमाएं 2 लाख
  • Photoshop AI Assistant Public Beta लॉन्च – अब सिर्फ लिखकर करें फोटो एडिट, Adobe ने जोड़े नए AI Tools
  • हरीश राणा : 13 साल तक जिंदगी से लड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दी ‘मुक्ति’ की इजाजत, कौन थे हरीश राणा जिनकी कहानी ने देश को रुला दिया??
  • Shivam Dube? वो कौन है, क्रिकेटर? – T20 World Cup जीतने के बाद ट्रेन में छुपकर सफर और TC को दिया झूठ!
  • Health Benefits: सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है हल्दी वाला पानी, जानें तरीका

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.