Maldives: मालदीव में कुछ समय पहले चुनाव हुए थे जिसमें वहां के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चुनाव जीत लिया और उन्होंने चुनाव जीतने के लिए भारत आउट का नारा दिया और इसके बाद जैसे ही वह सत्ता में वह शुरू से ही भारत का विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना को Maldives से भी बाहर निकालने का फैसला लिया लेकिन अब यह फैसला लेने के बाद वह अपने देश को काफी बड़े खतरे में डाल रहे हैं क्योंकि मालदीव की रक्षा और मदद करने के लिए हमेशा भारतीय सेना तैयार रहती है लेकिन अब ऐसा करने के बाद उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
भारत ने Maldives को दो हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट गिफ्ट में दिए थे
भारत की सेना हमेशा ही मालदीव के साथ खड़ी रहती थी और जब भी कोई दिक्कत आती थी तो भारतीय सेना मालदीव के साथ मिलकर इसका डटकर सामना करती थी और इसीलिए अच्छी दोस्ती की वजह से भारत ने Maldives को 2 ध्रुव हेलीकॉप्टर के साथ एक डोर्नियर 228 एयरक्राफ्ट भी गिफ्ट में दिया था जिसका मालदीव हमेशा ही इस्तेमाल करता है और कई बार देखा गया है कि मालदीप भारत के दिए हुए इन गिफ्ट्स का इस्तेमाल पेट्रोलिंग के लिए करता है।
भारत ने Maldives की कई तरह से की है मदद
भारत ने मालदीव की कई तरह से मदद की है क्योंकि मालदीव की सेना के लिए भारत की सेना ने हर तरह से मदद की है और उनकी सेना को तैयार करने में भी भारत का ही हाथ है इसी के साथ भारत अपनी कई तकनीकों को भी Maldives के साथ शेयर करता है जिससे मालदीव को अपनी सुरक्षा करने में मदद मिलती है इसी के साथ भारत की सेना मालदीव में होने वाली अवैध फेसिंग को भी रोकने में मदद करती है और कई बार ऐसे मौके आए हैं जब मालदीव के लोगों की जान भारतीय सेना द्वारा बचाई गई है जो समुद्र में फंस जाते हैं।
यह भी पढ़े:- Malabar Neem Farming Business से होगी लाखों की कमाई, जाने कैसे होगा यह बिजनेस शुरू














