New Hyundai Verna: हुंडई वरना भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान गाड़ियों में से एक है इसीलिए अभी तक भारत में इस गाड़ी को 4.5 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके है वही आपको बता दे की कंपनी की तरफ से नई वरना की बुकिंग स्टार्ट करने का ऐलान कर दिया गया है...
New Hyundai Verna: हुंडई वरना भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान गाड़ियों में से एक है इसीलिए अभी तक भारत में इस गाड़ी को 4.5 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके है वही आपको बता दे की कंपनी की तरफ से नई वरना की बुकिंग स्टार्ट करने का ऐलान कर दिया गया है।
आपको बता दें की सोमवार को हुंडई कंपनी की तरफ से बताया गया कि नई हुंडई वरना को काफी नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। यदि आप इस कार को बुक करना चाहते हैं तो मात्र ₹25000 में आप इसे हुंडई की ऑफिशल वेबसाइट या फिर अपने नजदीकी हुंडई शोरूम में जाकर बुक कर सकते हैं।
New Hyundai Verna Features & Engine
[caption id="attachment_20520" align="alignnone" width="1200"]

Credit Google[/caption]
हुंडई कंपनी की तरफ से न्यू हुंडई वरना कार के फीचर्स के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन फिर भी इस कार में यह फीचर्स मिल सकते हैं -
- इस कार के डैशबोर्ड पर आपको एक्सटीरियर ड्यूल स्क्रीन दी जा सकती है
- न्यू हुंडई वरना में आपको पैनोरमिक सनरूफ मिल सकती है
- इसी के साथ इस कार में वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा भी दी जा सकती है
- न्यू हुंडई वरना 3 नए कलर्स एटलस व्हाइट, टेल्यूरियन ब्राउन और मोनोटोन कलर एबिस ब्लैक के साथ लॉन्च हो सकती है
- इस कार में 1.5 लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन दिया जा सकता है
New Hyundai Verna Price
[caption id="attachment_20521" align="alignnone" width="1500"]

Credit Google[/caption]
यह भी पढ़े:- ChatGPT extensions to improve your productivity
वर्तमान समय में हुंडई की तरफ से न्यू हुंडई वरना कि कीमत के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन बहुत जल्द इसकी कीमत के बारे में भी खुलासा किया जा सकता है। इस कार को हौंडा सिटी और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कार को टक्कर देने के लिए बनाया गया है इसीलिए इसकी कीमत 10 लाख रुपए से लेकर 16 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़े:- वेलेंटाइन डे के मौके पर वायरल हुआ Salman Khan का ये बड़ा बयान, जब कलाकार ने किया इस बात का ऐलान