UFO Report: आपको बता दे की कुछ समय पहले ही मेक्सिको की संसद में एलियंस के दो शवों को देखा गया था और इसी वजह से सारी दुनिया नासा से इन शवों को लेकर सवाल पूछ रही थी लेकिन अब नासा की तरफ से भी UFO Report को पेश कर दिया गया है और इस रिपोर्ट में नासा की तरफ...

गुरुवार को नासा की तरफ से UFO Report को पेश कर दिया गया है और यह 33 पन्नों की रिपोर्ट है जिसे नासा के 16 वैज्ञानिकों की टीम ने एक साल में तैयार किया है और इसके बाद नासा का कहना है कि यदि हमें यूएफओ के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो हमें नए आधुनिक उपग्रह तैयार करने होंगे और इसके साथ नई वैज्ञानिक तकनीक और यूएफओ को देखने के तरीकों में भी बदलाव करना होगा।
नासा की तरफ से पेश की गई UFO Report के अध्यक्ष डेबिट स्पगेल से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेक्सिको में देखे गए एलियन के शवों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की हमें उन नमूनों की प्रकृति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि उन्हें हमने सिर्फ ट्विटर पर ही देखा है लेकिन यदि मेक्सिको सरकार उन नमूनों को जांच के लिए नासा को सौंप दे तो हम इसके बारे में रिसर्च कर सकते हैं और नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:- ‘Jawan’ ने मचाया Box Office में धमाल, 700 करोड़ के करीब पंहुचा Box Office Collection