महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है और लगभग 20 अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारीओं के अनुसार इमारत लगभग 3.40 बजे ढह गई, उस समय सभी लोग सो रहे थे।

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है और लगभग 20 अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारीओं के अनुसार इमारत लगभग 3.40 बजे ढह गई, उस समय सभी लोग सो रहे थे। एनडीआरएफ कर्मियों की एक टीम मौके पर है और बचाव अभियान जारी है।
यहां देखें वीडियो-
#WATCH Maharashtra: Rescue operation by NDRF (National Disaster Response Force) underway at the site of building collapse in Bhiwandi, Thane.
— ANI (@ANI) September 21, 2020
Eight people have lost their lives in the incident which took place earlier today. pic.twitter.com/dFvXwhHPH3
#UPDATE Maharashtra: Death toll rises to 10 in the building collapse incident in Bhiwandi, Thane which took place earlier today.
— ANI (@ANI) September 21, 2020
Rescue operation by NDRF (National Disaster Response Force) still underway. pic.twitter.com/MXHBlJQWWg
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पटेल कंपाउंड इलाके में स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने ढह गई इमारत के मलबे से 25 लोगों को बचाया है। एनडीआरएफ अधिकारियों ने कहा कि लगभग 20 से 25 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है और बचाव कार्य जारी है।
एनडीआरएफ को घटना स्थल पर ले जाया गया जिसके बाद बचाव कर्मियों ने मलबे से एक बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को पास के अस्पताल में ले जाया गया है, जैसा कि नीचे दिए गए वीडियो में देखा गया है।
यहां देखें वीडियो-
#WATCH Maharashtra: A team of NDRF rescued a child from under the debris at the site of building collapse in Bhiwandi, Thane.
— ANI (@ANI) September 21, 2020
At least five people have lost their lives in the incident which took place earlier today. pic.twitter.com/6j90p1GloQ
स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत 1984 में बनी थी। इमारत के अंदर लगभग 20 परिवार रह रहे थे, स्थानीय लोगों ने कहा।