/
/
मध्य प्रदेश सरकार के पेट्रोलियम टैक्स के कारण आम आदमी में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। मप्र में पेट्रोल के दाम पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। 100 का आंकड़ा क्रॉस करने के बाद भी इसकी रफ्तार धीमी नहीं पड़ रही। प्रदेश के सात जिलों में पेट्रोल 105 रुपए से अधिक की कीमत पर बिक रहा है।

