मशहूर ऐक्ट्रैस और मॉडल अभिनेत्री पूनम पांडे को कोरोनोवायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मशहूर ऐक्ट्रैस और मॉडल अभिनेत्री पूनम पांडे को कोरोनोवायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा इसकी जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि कि वह बिना किसी कारण के मरीन ड्राइव में अपनी हाई-एंड कार में घूम रही थी।
पूनम पांडे अपने मित्र सैम अहमद के साथ मरीन ड्राइव पर घूमने निकली थी। जब इसका कारण पुलिस द्वारा पूछा गया तो कोई खास रीजन न मिलने पर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। तथा 188 लोक सेवक द्वारा विधिव्त आदेश देने की अवज्ञा तथा 269 लोगो के बीच खतरनाक बीमारी या संक्रमण को फैलाने के लापरवाही के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि-
"पांडे और सैम अहमद बॉम्बे (46) के खिलाफ धारा 269 (लापरवाही से जीवन के लिए खतरनाक बीमारी फैलने की संभावना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और 188 (भारतीय दंड संहिता के लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा आईपीसी) और राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के प्रावधानों के तहत, मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय हिरमथ ने पीटीआई को बताया।