Meghalaya Nagaland Tripura Election Result Live: इस वक्त की बड़ी खबर मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड से सामने आ रही है, जहां आज मतगणना का दौर जारी है। वहीं पर तीनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला आज हो जाएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो...

Credit- Google[/caption]
ऐसा सुनने मे आया है कि सत्तारूढ़नेशनल पीपुल्स पार्टी चुनाव के बाद संभावित गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ बातचीत कर रही है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिलांग में 14 और तुरा में 11 मतगणना कक्ष की व्यवस्था की गई है। राज्यभर में पांच सौ से ज्यादा पर्यवेक्षकों को तैनातकिया गया है। है। निर्वाचन आयोग ने चार मार्च शाम तक विजय जुलूसों पर रोक लगा रखी है।
Credit- Google[/caption]
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्रिपुरा में कुल 25,000 सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जी. किरणकुमार दिनकर राव का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत पूरे राज्य में एक मार्च शाम छह बजे से तीन मार्च सुबह छह बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है।
लेकिन आवश्यक सेवाओं और परीक्षार्थियों को इसके दायरेसे बाहर रखा गया है। राज्य में हाल ही मे हुए मतदान में कुल 28.12 लाख वोटर्स में से 89.98 फीसदी लोगों ने अपना वोट का इस्तेमाल किया। (Meghalaya Nagaland Tripura)
[caption id="attachment_25408" align="alignnone" width="1515"]
Credit- Google[/caption]
रुझान दोपहर तक आने की उम्मीद है। सुरक्षाकर्मियों ने अगरतला के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के 259 उम्मीदवार मैदान में हैं। सीएम माणिक साहा टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। (Meghalaya Nagaland Tripura)
राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीट पर चार महिलाओं व 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी मैदान में हैं। अधिकारी के अनुसार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई थी। (Meghalaya Nagaland Tripura)
Also Read: Arvind Kejriwal ने कहा कि PM अति कर रहे जैसे इंदिरा गांधी ने की थी, सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भड़के सीएम!
सुरक्षा के तौर पर त्रिस्तरीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। देखना होगा कि जीत किसकी होती है? (Meghalaya Nagaland Tripura)
Also Read: Ford Owners Be Aware Now !!