• Latest
  • Trending
  • All
World Sleep Day 2023

World Sleep Day 2023: भारत में 50 फीसदी लोग नींद की परेशानी से जूझ रहे हैं, क्या कारण है? पढ़िए नींद की समस्या पर रिपोर्ट…

April 23, 2026
Fake Fertilizers-Seeds

Fake Fertilizers-Seeds: बाजार में नकली खाद-बीजों की भरमार, धोखाधड़ी से बचने किसान अपनाएं ये उपाय, जानें कैसे परखें?

May 18, 2026
MP बना ड्रग तस्करी का नया अड्डा?

MP बना ड्रग तस्करी का नया अड्डा? NCRB रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

May 18, 2026
Paddy Cultivation

Paddy Cultivation: धान की खेती करने वाले किसानों के लिए ये किस्में हो सकती हैं फायदे का सौदा, जानें काम लगत में कैसे मिलेगा तगड़ा मुनाफा?

May 18, 2026
बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission

बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission; CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने ₹3000

May 18, 2026
Sleep Disorders

Sleep Disorders: देर रात तक जागना और सुबह देर से उठना बनता जा रहा ट्रेंड, जानें कैसे अपनी सेहत बिगाड़ रहे युवा?

May 18, 2026
Severe Heatwave

Severe Heatwave: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45 डिग्री पार, रात में भी नहीं मिल राहत

May 18, 2026
Twisha Sharma Case Update

शादी के 5 महीने बाद पूर्व ब्यूटी Queen Twisha Sharma की संदिग्ध मौत, आखिरी मैसेज में लिखा – ‘मुझे इंसाफ दिलाना

May 18, 2026
Air Conditioner

AC खरीदने से पहले इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो खरीदना पड़ सकता है भारी !!

May 18, 2026
PM Kisan 23rd Installment

PM Kisan 23rd Installment को लेकर बड़ा अपडेट! ये काम नहीं किया तो अटक सकते हैं ₹2000

May 18, 2026
Tridha Choudhury

Tridha Choudhury ‘आश्रम’ की ‘बबीता भाभी’ की रियल लाइफ कर देगी आपको हैरान!! ग्लैमर के पीछे छिपी असली कहानी

May 18, 2026
ट्विशा शर्मा

मैं फंस गई हूं… मौत से पहले ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज, भोपाल केस ने खड़े किए कई बड़े सवाल

May 18, 2026
LPG सिलेंडर

LPG सिलेंडर हुए महंगे! घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर ₹3,000 के पार

May 18, 2026
Monday, May 18, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Lifestyle Health

World Sleep Day 2023: भारत में 50 फीसदी लोग नींद की परेशानी से जूझ रहे हैं, क्या कारण है? पढ़िए नींद की समस्या पर रिपोर्ट…

Pushpendra Trivedi by Pushpendra Trivedi
April 23, 2026
in Health, Lifestyle
World Sleep Day 2023

Source - Google

World Sleep Day 2023: नींद यदि पूरी ना हो तो इससे खतरे काफी ज्यादा हैं। इससे जान भी जा सकती है। दरअसल, कम नींद लेने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है।

इसके बावजूद भारत की लगभग आधी आबादी को नींद की परेशानी से जूझना पड़ता है। एम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 33 से 50 प्रतिशत लोगों को नींद ना आने की परेशानी है।

इससे पहले की आप सोचें कि क्या आज रात चैन की नींद ले पाएंगे? हम आपको बता देते हैं कि अच्छी नींद किसे कहते हैं? आप कितने लंबे वक्त तक बिना रुके सो पाए और नींद कितनी गहरी थी।

सुबह उठने पर आपने फ्रेश महसूस किया कि नहीं, दिन भर के कामों के लिए आपमें एनर्जी है या नहीं, ये सभी फैक्टर तय करते हैं कि आपने अच्छी नींद ली कि नहीं। (World Sleep Day 2023)

एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी अच्छी नींद भारत में करीब आधी जनसंख्या को नसीब नहीं हो पा रही है। नींद पर ये विश्लेषण क्यों जरूरी है, आपको ये भी जान लेना चाहिए।

अच्छी नींद के ये हैं फायदे

सुकून वाली नींद फोकस और याद्दाश्त बढ़ाती है। इम्युनिटी बढ़ाती है और शरीर में सूजन कम कर सकती है। बेहतर नींद लेने से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। (World Sleep Day 2023)

अगर आप अच्छी तरह से सो नहीं पा रहे हैं, तो आपको ब्रेन स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक तक हो सकता है। दिनभर आप चिड़चिड़े रहते हैं, काम करने की एनर्जी नहीं रहती और शरीर में सूजन रह सकती है।

 World Sleep Day 2023
Source – Google

एम्स की रिपोर्ट के अनुसार जो सात घंटे से सोने के मुकाबले सिर्फ पांच घंटे ही सोते हैं, उन्हें दिल का दौरा का खतरा 56% ज्यादा रहता है। यदि आप लगातार 17-18 घंटेतक की नींद कम ले पाए हैं, तो आपको सीरियस डिसऑर्डर हो सकतेहैं।

World Sleep Day पर एक सर्वे सामने आया है। मैट्रेस कंपनी वेकफिट हर साल ग्रेट इंडियन स्लीप स्कोर कार्ड जारी करती है। ये स्टडी पिछले छह साल से की जा रही है। हर साल इसका डाटा जारी होता है।

स्टडी का डाटा ढाई लाख लोगों के रेस्पॉन्स के आधार पर जारी होता है। इस साल यह सर्वे मार्च 2022 से फरवरी 2023 के बीच किया और इस साल 10 हजार लोगों पर स्टडी की गई। (World Sleep Day 2023)

क्या है रिसर्च डाटा का कहना?

भारत की 55 प्रतिशत जनता रात 11 बजे के बाद सोती है और 90 फीसदी लोग रात को एक या दो बार उठते हैं। 87% लोग सोने से ठीक पहले अपना फोन चेक करते हैं। (World Sleep Day 2023)

फोन चेक करने वाले 74 प्रतिशत लोगों की आयु 25 से 34 साल के बीच है। रिचर्स में दावा किया गया है कि 38 फीसदी लोग सोने से पहले भविष्य की चिंता में डूबकर नींद खराब कर रहे हैं।

 World Sleep Day 2023

आप हैरान हो जाएंगे कि 18 साल से कम के 40 प्रतिशत बच्चे यह मानते हैं कि वो नींद ना आने के चलते परेशान हैं। भारत में 54 फीसदी पुरुष और 59 फीसदी महिलाएं रात 11 बजे के बाद सोते हैं। (World Sleep Day 2023)

53% महिलाओं और 61% पुरुषों ने कहा कि वो सुबह उठने पर फ्रेश फील करते हैं। अमेरिका की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार दुनिया नींद ना आने की महामारी से जूझ रही है।

World Sleep Day 2023

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की Sleep guidelines के अनुसार बच्चों को 10-12 घंटे, वयस्कों को 8 घंटे और बुजुर्गों को 6-7 घंटे सोना चाहिए। (World Sleep Day 2023)

आयुर्वेद के हिसाब से…

आयुर्वेद के मुताबिक हमारा शरीर प्रकृति के तालमेल से चलता है और इसलिए नींद उजाले के समय नहीं, बल्कि अंधेरे के वक्त ही लेनी चाहिए। वैसे इसका एक वैज्ञानिक पहलू यह भी है कि इंसान के शरीर में melatonin नाम का हार्मोन देर रात बनता है।

 World Sleep Day 2023
Source – Google

बताया गया है कि यह हार्मोन 11-3 बजे के बीच रिलीज होता है। यह इंसान के स्लीप साइकल को नियंत्रण करता है। अगर इंसान सही समय पर नहीं सो रहा है तो हार्मोन भी गड़बड़ा जाता है। (World Sleep Day 2023)

Also Read: Swara Bhasker-Fahad Ahmed: रिसेप्शन में इन लोगों ने की शिरकत, वायरल हो रही फोटोज

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

अच्छी नींद के लिए आपको पर्याप्त हवादार वातावरण, कमरे में हल्की सुगंध, कानों को मधुर लगने वाला संगीत आपकी हेल्प कर सकता है। फोन और टीवी स्क्रीन को सोने से आधा घंटा पहले छोड़ देना चाहिए। रात का खाना सोने से दो घंटे पहले खा लेना चाहिए।

 World Sleep Day 2023
Source – Google

नींद की परेशानी से पीड़ित लोगों को योग, पंचकर्म, डाइट में परिवर्तन और चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। भारत में रात को खाने के बाद गुड़ या सोने से पहले दूध पीने की आदत है। अच्छी नींद के लिए कई आयुर्वेदिक तरीके भी हैं।

Also Read: Lesser Known Facts About India’s Role In The Cold War !!

Tags: a quiz about world sleep dayBreaking newsgood sleephealth tipsinternational sleep day 2023latest news on sleeppeople suffering from insomniaquality sleepsleepsleep daysleep day 2022sleep disorderssleep medicinesleepyworld association of sleep medicineworld sleep dayWorld Sleep Day 2023
ADVERTISEMENT
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.