समय के साथ-साथ यहां कई बदलाव हुए। रास्ता चौड़ा किया गया और आसपास कई दुकानों का निर्माण हुआ, लेकिन उसके बाद से लोहा बाजार कभी नहीं बदला। पिछले 70 सालों में यहां किसी भी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं। यहां की कुछ दुकानों का संचालन तो तीसरी पीढ़ी तक कर रही है।

लोहा बाजार नाम से ही स्पष्ट हो जाता है कि ऐसी जगह जहां लोहे से बना सामान ही मिलता हो। भोपाल में भारत टॉकीज चौराहे से सैफिया कॉलेज रोड के पास से एक रास्ता शहर के सबसे पुराने बाजारों में से एक लोहा बाजार के लिए जाता है। हालांकि भोपाल में एक और लोहा बाजार ओल्ड कबाड़खाने के पास है, लेकिन पिछले 7 दशकों में इसी जगह पर लोहे की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। लोहे से बने छोटे से छोटे नट-बोल्ट से लेकर लोहे का बड़े से बड़ा सामाना भी यहीं मिलता है।
पिछले 7 दशकों में शहर में कई बड़े बदलाव हो गए, लेकिन लोहा बाजार आज भी उसी तरह बना हुआ है। जैसे यह आज से 70 साल पहले तक था। यहां की कई दुकानों की बनावट आज भी 70 साल पुरानी ही है। दुकान मालिकों में उनमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करवाया है।
कभी कच्ची पगडंडी पर लगा करता था लोहा बाजार :
यहां के बाशिंदों की मानें तो नवाबी दौर में जब जुमेराती गेट के बाहर की तरफ आबादी ही नहीं थी। तब से ये मार्केट लोहा बाजार के नाम से जाना जाता है। नवाबी दौर में यहां लोहे से बने सामान की दुकानें लगा करती थीं। 80 साल के नन्हें मियां बताते हैं कि उस दौर में यहां से गुजरने वाला रास्ता बहुत संकरा था। साथ ही रास्त कच्चा होने के कारण यहां दिन भर धूल उड़ा करती थी। उस दौर में धूल, मिट्टी वाले रास्ते पर ही दुकानें लगा करती थीं।

लेकिन समय के साथ-साथ यहां कई बदलाव हुए। रास्ता चौड़ा किया गया और आसपास कई दुकानों का निर्माण हुआ, लेकिन उसके बाद से लोहा बाजार कभी नहीं बदला। पिछले 70 सालों में यहां किसी भी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं। यहां की कुछ दुकानों का संचालन तो तीसरी पीढ़ी तक कर रही है।
केवल किचन का सामान मिलता था यहां :
ओल्ड सैफिया कॉलेज निवासी शमीम खान की मानें तो नवाबी दौर में यहां नवाब के वजीर तक खरीदारी करने आते थे। उस समय यहां केवल किचन में उपयोग होने वाला लोहे का सामान ही मिला करता था। इस सामान में मुख्यत: लोहे के बर्तन, तवा, चिमटा, लोहे की चिमनी और लालटेन सहित कई तरह का सामान मिलता था। लेकिन समय के साथ-साथ यहां बर्तनों के साथ लोहे का अन्य सामान भी मिलने लगा है।

वर्तमान में यहां किचन के सामान के अलावा लोहे का अन्य सामान जैसे जिम इक्यूपमेंट, कूलर, अलमारी, पलंग, लोहे के टूल्स, तराजू, बांट, खाने के चम्मच से लेकर बड़े बर्तन, हर प्रकार के वाहन के पुराने पुर्जे, लोहे का हर तरह का सैकेंड हैंड सामान, लोहे का कबाड़ा सहित हर वो सामान जिसे बनाने में लोहे का प्रयोग होता है यहां मिलता है।
असुविधाओं के कारण परेशान हैं दुकानदार :
यहां के दुकानदार यहां विकास न होने से बहुत निराश है। व्यापारियों की मानें तो यहां से रोजाना शहर में लाखों रुपए का रोजगार होता है। लेकिन यहां की खराब की सड़क पर डामरीकरण नहीं किया जा रहा है। साथ ही बीच में डिवाइडर बनाने से रोजाना लंबा जाम लगता है और दिन-प्रतिदिन इस क्षेत्र में काफी अतिक्रमण भी हो रहा है।

वहीं यहां के नाले की लंबे समय से सफाई न होने के कारण बारिश के दिनों में अक्सर यहां पर तीन फीट तक जलभराव भी हो जाता है, जिसके कारण यहां के दुकानदार बहुत परेशान हैं।
UTI Symptoms: लोग अक्सर पेशाब से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर देते हैं और उन्हें सामान्य मान लेते हैं। पेशाब करते समय हल्की जलन, बार-बार पेशाब आने की इच्छा या पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसे लक्षणों को कभी-कभी गर्मी या कम पानी पीने की वज...
30 मिनट की फास्ट वॉक से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन समय की कमी के कारण लोग अक्सर रेगुलर एक्सरसाइज़ नहीं कर पाते। ऐसे में, रोज़ाना सिर्फ़ 30 मिनट तेज़ चलना (ब्रिस्क वॉकिंग) आपकी सेहत के लिए ब...
अगर आप गर्मियों या मॉनसून के मौसम के लिए कोई स्वादिष्ट, हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो 'चटपटे जामुन शॉट्स' (Tangy Indian Blackberry Shots) एक बेहतरीन विकल्प हैं। जामुन (Indian Blackberry) न केवल अपने अनोखे स्वाद के लिए बल्कि सेहत के लिए क...
Health Benefits: सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये दोनों मसाले भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं और आयुर्वेद में इन्हें औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी और अनियमित खान-पान की आ...
Health Tips: गर्मियों में शरीर को खुद को ठंडा रखने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस दौरान खान-पान के विकल्पों का किसी के स्वास्थ्य और ऊर्जा के स्तर पर सीधा असर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थों की तासीर गर्ममानी जाती है, जो शरीर की...
How To Stay Safe in Nautapa 2026: हर साल ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाला Nautapa भीषण गर्मी और Heatwave के लिए जाना जाता है। इस बार 25 मई 2026 से 2 जून 2026 तक नौतपा रहेगा। माना जाता है कि इन 9 दिनों में सूर्य की तेज किरणों की वजह से तापमान तेजी से बढ़ता...
Healthy Drinks: झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं और लू के हालात बदतर होते जा रहे हैं। कई शहरों में पारा 50 डिग्री के करीब पहुँच गया है, जिससे पंखों की हवा भी बेअसर लगने लगी है। ऐसे में हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), चक...
Peanuts Benefits: मूंगफली खाना सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। ज़्यादातर लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे भिगोकर खाना शरीर के लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में, मूंगफली को कच्चा या भूनकर खाने के बजाय भिगोकर खाना से...
Black Plum Benefits: जामुन (Black Plum) सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं माना जाता है। गर्मियों के मौसम में मिलने वाला एक फल को खाने के बहुत ही फयदे हैं। जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, बाज़ारों में तरह-तरह के फल दिखने लगते हैं। इन फलों में छोटे, गह...
Health Tips: अनियमित जीवनशैली और अस्वस्थ खान-पान शरीर में कई तरह की बीमारियों के बढ़ने का मुख्य कारण हैं। इसी वजह से डायबिटीज़, फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि लोग एक ही समय पर फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्...