• Latest
  • Trending
  • All
Health Tips: अगर करेला खाना आपको नहीं है पसंद, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Health Tips: अगर करेला खाना आपको नहीं है पसंद, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

February 5, 2026
Bitter Gourd

Bitter Gourd: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है करेला, जानें कैसे कंट्रोल करता है ब्लड शुगर?

May 20, 2026
Wheat Procurement

Wheat Procurement: मप्र के किसानों की लिए राहत: सरकार ने गेहूं खरीद की तिथि 28 मई तक बढ़ाई, जानें क्या होगा फायदा?

May 20, 2026
MP Cabinet

MP Cabinet: मोहन सरकार ने 2026 की ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंज़ूरी, 1 जून से 15 जून के बीच हो सकेंगे तबादले

May 20, 2026
GT vs CSK

GT vs CSK IPL 2026 मैच का प्रीव्यू: जानें Dream11 प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

May 20, 2026
आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी Inspector Avinash 2 से बदली इमेज, Mika Singh संग रिश्ता, बोल्ड अंदाज और करोड़ों की नेटवर्थ का पूरा सच!!

May 20, 2026
Oppo Reno 15 Pro Mini

Oppo Reno 15 Pro Mini: कॉम्पैक्ट फोन में फ्लैगशिप-लेवल पॉवर और कैमरा

May 20, 2026
राहुल गांधी

PM, गृह मंत्री और आपका संगठन गद्दार है— राहुल गांधी के रायबरेली वाले बयान पर मचा भारी सियासी घमासान!

May 20, 2026
EPFO पेंशनर्स को बड़ी राहत! मिनिमम पेंशन ₹3,000 करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

EPFO पेंशनर्स को बड़ी राहत! मिनिमम पेंशन ₹3,000 करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

May 20, 2026
8 वां वेतन आयोग पेंशन बढ़ोतरी

8 वां वेतन आयोग पेंशन बढ़ोतरी : सरकारी पेंशनरों के लिए खुश खबरी! 5 साल में बढ़ेगी पेंशन, विधवा पेंशन पर भी आया बड़ा ऐलान!

May 20, 2026
Shani Gochar

Shani Gochar: इन 3 राशियों पर अगले 6 महीने तक रहेगी शनि की टेढ़ी चाल, मुश्किलों से भरे रहेंगे दिन, जानें?

May 20, 2026
Surya Nakshatra Parivartan

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कौन सी हैं वो?

May 20, 2026
Navpancham Yog

Navpancham Yog: शनि-चंद्रमा के बीच बन रहे नवपंचम योग से 3 राशियों को ज़बरदस्त आर्थिक लाभ, तरक्की के खुलेंगे द्वार, जानें?

May 20, 2026
Thursday, May 21, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Lifestyle Health

Health Tips: अगर करेला खाना आपको नहीं है पसंद, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Manohar Pal by Manohar Pal
February 5, 2026
in Health, Lifestyle
bitter gourd for sugar control

शुगर और इंफेक्शन दोनों कम करता है करेला
खाने से पहले इन सावधानियों का भी रखें ध्यान

करेला का नाम आते ही अक्सर लोगों का मुंह बनने लगता है और खाने के नाम पर कई तरह के नखरे होने लगते हैं। अगर इसके फायदे पता चल जाएं तो हर कोई इसे खाना पसंद करने लगेगा। दरअसल, भारतीय खान-पान और आहार व्यवस्था को सदियों से सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता रहा है। इसमें आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का समाधान छिपा हुआ है। सदियों से भारत में खानपान को सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि शरीर और मन को संतुलित रखने का तरीका माना गया है।

आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों इस बात की पुष्टि करते हैं कि सही भोजन डायबिटीज, हृदय रोग, मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। भारतीय आहार में मौजूद साबुत अनाज लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। दालें और चना प्रोटीन व फाइबर से भरपूर होते हैं जो शरीर की फिटनेस को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। करेला भारतीय आहार की प्रमख सब्जी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे कई गंभीर बीमारियों की प्राकृतिक दवा मानते हैं।

Read Also- हार्ट अटैक के दौरान मरीज को पानी पिलाना जरूरी या नहीं, जानें क्या है सही तरीका?

करेला स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन सेहत के लिहाज बेहद फायदेमंद

करेला स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन सेहत के लिहाज बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स, विटामिन्स और मिनरल्स कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
करेला का सेवन डायबिटीज कंट्रोल के लिए वर्षों से किया जाता रहा है। इसमें मौजूद चरेंटिन, वाइसिन और पॉलीपेप्टाइड-पी जैसे तत्व शरीर में इंसुलिन जैसा प्रभाव दिखाते हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि करेला ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है और टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए सहायक हो सकता है।
नियमित रूप से करेला का सेवन फास्टिंग और पोस्ट-प्रांडियल शुगर दोनों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल करने में ही नहीं, करेला के नियमित सेवन के और भी कई सारे लाभ हैं।

Karela Khane ke Fayde

इम्युनिटी बढ़ाने और संक्रमण से बचाव में भी अहम भूमिका

  • करेला इम्युनिटी बढ़ाने और संक्रमण से बचाव में भी अहम भूमिका निभाता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • करेला में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरल गुण त्वचा के संक्रमण, फंगल इन्फेक्शन और मौसमी बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक माने जाते हैं।
  • करेला पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी बेहद फायदेमंद है। इसमें डाइटरी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में लाभकारी है।
  • वजन घटाने और हार्ट हेल्थ के लिए भी करेला उपयोगी है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर ज्यादा, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं।
  • बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में भी इसे फायदेमंद पाया गया है। ये धमनियों में सूजन कम करता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

  • आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं, करेला वैसे तो कई बीमारियों को ठीक करने में प्रभावी है, पर कुछ सब्जियों और खाद्य पदार्थों के साथ इसे खाने से दिक्कत हो सकती है। इसलिए करेले का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
  • हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार के साथ अगर करेला का सेवन किया जाए तो ये वजन घटाने और हृदय दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Read Also- बिना लक्षणों के खतरनाक हो सकती है डायबिटीज, शरीर में नहीं दिखते कोई संकेत

ये सावधानियां बरतना जरूरी

  • करेला का नियमित सेवन लाभकारी है, पर आयुर्वेद में करेले के साथ कुछ पदार्थों का सेवन वर्जित बताया गया है।
  • करेले खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याएं, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती हैं।
  • करेला और पालक का भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे गुर्दे में पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है।
  • कड़वाहट कम करने के लिए कुछ लोग करेला के साथ दही का सेवन कर लेते हैं। इससे त्वचा पर रेशेज और खुजली हो सकती है।
  • करेला और आम का सेवन भी एक साथ नहीं करना चाहिए। इससे उल्टी-मतली, जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
Tags: bitter gourd for sugar controleating bitter gourdhealth tipsKarela Khane Ke Faydekarela khane ke fayde aur side effectslearn about bitter gourd benefitsकरेलाकरेला के और भी कई फायदेडायबिटीज कंट्रोलबड़ा फायदेमंद है करेला
ADVERTISEMENT
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.