गर्मी के मौसम में सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि ज्यादा गर्मी हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। कुछ जगहों पर बहुत गर्मी हो रही है और यह हमें बीमार कर सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि हमें सुरक्षित रहने के लिए घर के अंदर रहने की कोशिश करनी चाहि...
गर्मी के मौसम में सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि ज्यादा गर्मी हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। कुछ जगहों पर बहुत गर्मी हो रही है और यह हमें बीमार कर सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि हमें सुरक्षित रहने के लिए घर के अंदर रहने की कोशिश करनी चाहिए।
अगर हम बहुत अधिक गर्मी में बाहर घूमते हैं तो हमारा शरीर गर्म हो जाता हैं, जिससे हमें
Heat Stroke की समस्या होने के अवसर बढ़ जाते हैं जिस कारण हम ज्यादा बीमार पढ़ सकते है। इसलिए गर्मी में सावधान रहना और अच्छा खानपान महत्वपूर्ण है।
Heat Stroke
[caption id="attachment_51843" align="alignnone" width="784"]

Credit: Google[/caption]
Heat Stroke और गर्मी से बचाव के लिए आहार का ध्यान रखना भी बहुत आवश्यक है। यदि आप हीट स्ट्रोक के शिकार हो जाते हैं तो अपने
खानपान पर ज्यादा ध्यान दें जिससे आप Heat Stroke से बच सकते हैं।
आइए जानते हैं कि शरीर का तापमान बढ़ता है तो किस तरह के नुकसान हो सकते हैं और आपको शरीर को ठंडा रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
बढ़ता शरीर का तापमान
[caption id="attachment_51842" align="alignnone" width="961"]

Credit: Google[/caption]
- हमारा शरीर आमतौर पर 98.6°F (37°C) के एक निश्चित तापमान पर होता है। जब हमें बुखार होता है तो यह 102-104°F तक जा सकता है और हमारा शरीर हमें पसीना बहाकर ठंडा करने की कोशिश करता है। लेकिन अगर हमें Heat Stroke होता है, तो हमारा शरीर ठंडा होने के लिए पसीना पैदा नहीं कर पाता है और हमारा तापमान वास्तव में बहुत अधिक होता जाता है और खतरनाक भी।
- जब Heat Stroke होता है, तो शरीर का तापमान 10 से 15 मिनट के भीतर ही 106°F या इससे अधिक हो सकता है। अगर व्यक्ति को आपातकालीन उपचार नहीं मिलता है तो हीट स्ट्रोक गंभीर रिस्क फैक्टर हो सकता है।
हानिकारक दुष्प्रभाव हो सकते हैं
[caption id="attachment_51841" align="alignnone" width="1121"]

Credit: Google[/caption]
- जब हमारा शरीर बहुत अधिक गर्म हो जाता है, तो यह हमारे हृदय और फेफड़ों को हानि पहुँचा सकता है। यह उन लोगों के लिए अतिरिक्त बुरा है जिनके दिल या फेफड़ों में पहले से ही समस्या है।
- जब शरीर वास्तव में गर्म होता है, तो हमारा दिल तेजी से धड़कता है और हम तेजी से सांस लेते हैं, जिससे हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि शरीर के तापमान को संतुलित रखने के लिए गर्मी के दिनों में निरंतर प्रयास किए जाएं।
पानी पीते रहना है आवश्यक
[caption id="attachment_51840" align="alignnone" width="796"]

Credit: Google[/caption]
- रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी पीते रहना शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। पानी आपके शरीर में पोषक तत्वों का संचार करता है और खराब चीज़ो को अंदर से साफ करता है। इसके अलावा पसीने के माध्यम से शरीर को ठंडा करके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
- यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो आप बहुत देर तक गर्मी में रहने से वास्तव में बीमार हो सकते हैं। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें।
Heat Stroke से बचने के लिए आहार
[caption id="attachment_51839" align="alignnone" width="700"]

Credit: Google[/caption]
पानी पीने के अलावा फल और सब्जियां खाने से भी आपके शरीर के तापमान को ठीक रखने में मदद मिलती है। कुछ विशेष खाद्य पदार्थ जैसे हरे पत्तेदार सब्जी, छाछ, आम, नींबू, दही, एवोकाडो और नारियल पानी
Heat Stroke में विशेष रूप से सहायक हो सकते हैं। गर्मियों में तरबूज और खरबूजे जैसे फलों में बहुत सारा पानी होता है, इसलिए इन्हें खाने से भी आपको हाइड्रेटेड रहने और अपने शरीर को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है।
1. खीरा जरूर खाएं
[caption id="attachment_51845" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
तेज धूप में घूमते हैं या काम करते हैं तो डाइट में सलाद के रूप में खीरे को शामिल किया जा सकता है. यह बॉडी को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बॉडी में पानी की पूर्ति भी करता है। डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर होता है।
2. दही फायदेमंद
[caption id="attachment_51846" align="alignnone" width="924"]

Credit: Google[/caption]
दही बॉडी में प्रोबायोटिक का काम करता है. यह लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है। इसकी वजह से डाइजेस्टिम सिस्टम सुधरता है। आंतों की सेहत बेहतर होती है। दही का छाछ या रायता बनाकर भी पिया जा सकता है। इसमें कुछ सलाद भी शामिल कर सकते हैं। लस्सी भी फायदा करती है।
3. प्याज खाएं
[caption id="attachment_51848" align="alignnone" width="699"]

Credit: Google[/caption]
गर्मियों में
Heat Stroke से बचाने के लिए प्याज बेहद महत्वपूर्ण होती है। सलाद की तरह प्याज को खाना चाहिए। यह बॉडी को ठंडा करने का काम करती है। इसकी वजह से बॉडी पर लू असर नहीं कर पाती हैं। दही और प्याज का रायता बनाकर भी पी सकते हैं।
4. पुदीना लाभकारी
पुदीना में मेंथॉल होता है। यह बॉडी को लू से बचाकर ठंडा रखता है। इससे लू बॉडी पर असर नहीं कर पाती हैं।
5. बेल का शरबत पीएं
गर्मियों में बाजार में बेल का फल भी बिकना शुरू हो जाता है। बेल में भरपूर फाइबर होता है। यह आंतों को फिट कर पाचनतंत्र मजबूत करता है। इसके एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यून सिस्टम बढ़ाने का काम करते हैं।