सलून जाने की ज़रूरत नहीं थोड़ा समय निकालकर आप घर पर ही बालों को गहराई से पोषण दे सकती हैं। बस ये सिंपल स्टेप्स फॉलो करें और अपने बालों को दें एक रिलैक्सिंग, रिफ्रेशिंग स्पा ट्रीटमेंट।
Hair Spa बालों की देखभाल उतनी ही ज़रूरी है जितनी स्किन केयर

बहुत से लोग सोचते हैं कि हेयर स्पा सिर्फ़ सलून में ही हो सकता है, लेकिन सच यह है कि आप घर पर भी आसानी से नेचुरल चीज़ों से हेयर स्पा कर सकती हैं। घर पर किया गया हेयर स्पा न सिर्फ़ बालों को गहराई से कंडीशन करता है, बल्कि तनाव भी कम करता है और बालों को बनाता है मुलायम, चमकदार और हेल्दी।
अगर आपकी बिज़ी दिनचर्या में बार-बार सलून जाना मुश्किल होता है, तो यह आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड आपको घर बैठे ही एक शानदार, सलून-जैसा हेयर स्पा एक्सपीरियंस देगा।
सबसे पहले बालों में तेल (Oiling) लगाएँ

एक अच्छे Hair Spa की शुरुआत गर्म तेल से होती है। आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बादाम तेल—जो भी आपके बालों को सूट करे का इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्का-सा गर्म किया हुआ तेल स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है।
तेल लगाने के बाद स्कैल्प पर 10–15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, तनाव कम होता है और बाल मज़बूत बनने लगते हैं।
घर पर बालों को स्टीम (Steaming) दें
- तेल लगाने के बाद बालों को स्टीम देना बहुत ज़रूरी है, ताकि तेल बालों के अंदर तक अच्छे से जा सके। इसके लिए किसी मशीन की ज़रूरत नहीं है।
- एक तौलिया को गर्म पानी में डुबोकर निचोड़ लें और 10 मिनट के लिए सिर पर लपेट लें।
- इससे आपके बालों की क्यूटिकल्स खुल जाती हैं और तेल गहराई तक जाकर अपना काम बेहतर तरीके से करता है।
बालों को माइल्ड शैम्पू (Shampoo) से धोएँ - स्टीम देने के बाद अब बालों को हल्के, केमिकल-फ्री शैम्पू से धो लें। इससे स्कैल्प अच्छी तरह साफ हो जाता है और एक्स्ट्रा तेल भी निकल जाता है, लेकिन बालों की नेचुरल नमी बनी रहती है।बहुत गर्म पानी से बाल धोने से बचें गुनगुना पानी सबसे बेहतर रहता है क्योंकि यह बालों को नुकसान पहुँचाए बिना सफाई करता है।
हेयर मास्क (Hair Mask)लगाएँ - हेयर स्पा का सबसे ज़रूरी हिस्सा है एक पौष्टिक हेयर मास्क। आप मार्केट का तैयार हेयर मास्क इस्तेमाल कर सकती हैं या घर पर ही नेचुरल चीज़ों से मास्क बना सकती हैं जैसे केला, दही, शहद या एलोवेरा।
- मास्क को जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक अच्छे से लगाएँ। इसे 20–30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें।
- यह स्टेप डैमेज़्ड बालों की मरम्मत करता है, बालों को पोषण देता है और उन्हें नेचुरल शाइन प्रदान करता है।
कंडीशनर( Conditioner ) लगाकर धोएँ
हेयर स्पा का आख़िरी स्टेप है बालों में कंडीशनर लगाना, ताकि नमी लॉक हो सके। Conditioner को 2–3 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।ठंडा पानी बालों की क्यूटिकल्स को बंद करता है, जिससे बाल ज़्यादा स्मूद, शाइनी और मैनेजेबल बन जाते हैं।बेहतरीन परिणाम पाने के लिए यह हेयर स्पा रूटीन हर दो हफ्ते में एक बार ज़रूर करें।
Read More: भारत के बेस्ट लग्ज़री स्पा रिज़ॉर्ट्स: वीकेंड पर पूरी तरह से रिफ्रेश होने के लिए












