व्यापारी खुद का और अपने स्टाफ का वैक्सीनेशन करवाकर दुकानें खोल रहे हैं। गुरुवार को भोपाल में सर्राफा, कपड़ा, ऑटोमाेबाइल पार्टस, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के साथ ही सभी तरह की दुकानें खुल गईं। अब केवल जिम, थिएटर, स्वीमिंग पूल, स्पा, कोचिंग और वीकली मार्केट ही बंद हैं। इसी के साथ प्रशासन ने बाजार में सख्ती भी बढ़ा दी है।

शासन द्वारा दी गई छूुट के बाद भोपाल में एक एक कर दुकानें फिर से खुलने लगी हैं। शासन ने गुरुवार को व्यापारियों को वैक्सीनेशन के बाद दुकान खोलने की अनुमति दी थी। जिसके कारण बुधवार को ही बड़ी संख्या में व्यापारी वैक्सीनेशन के लिए व्यापारियों के लिए बनाए गए विशेष वैक्सीनेशन कैंप में पहुंचे। इसके कारण बुधवार को भोपाल में वैक्सीनेशन का रिकार्ड भी बना।
बुधवार को भोपाल में रिकार्ड 40244 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिसमें 37317 लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया वहीं 2927 लोगाें ने दूसरा डोज लगवाया। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान 251 वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किए गए थे, जिसमें से 39 कैंप केवल व्यापारियों के लिए आयोजित किए गए थे।
वैक्सीनेशन के बाद व्यापारियों ने खोली दुकानें :
व्यापारी खुद का और अपने स्टाफ का वैक्सीनेशन करवाकर दुकानें खोल रहे हैं। गुरुवार को भोपाल में सर्राफा, कपड़ा, ऑटोमाेबाइल पार्टस, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के साथ ही सभी तरह की दुकानें खुल गईं। अब केवल जिम, थिएटर, स्वीमिंग पूल, स्पा, कोचिंग और वीकली मार्केट ही बंद हैं। इसी के साथ प्रशासन ने बाजार में सख्ती भी बढ़ा दी है।
बाजारों में सोशल डिस्टेंस मेंटेन करवाने पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं और जिला प्रशासन की टीम भी लगातार निरीक्षण कर रही है। बिना मास्क के घूमने वालों पर जुर्माना किया जा रहा है।

ग्राहकों को दे रहे हैं समझाइश :
इस दौरान न्यू मार्केट में डोनास स्टोर का संचालन करने वाले कुणाल परियानी ने बताया कि उन्होंने अपने साथ अपने दोनाें भाइयों और पूरे स्टाफ का वैक्सीनेशन करवा लिया है। इसके अलावा वे अपने यहां आने वाले ग्राहकों को भी लगातार समझाइश दे रहे हैं कि वे नियमित मास्क का इस्तेमाल करें और हाथों को सेनेटाइज करते रहें।
कुणाल ने बताया कि पाबंदी हटने के साथ ही मार्केट में लोग जुटने लगे हैं। ऐसे में सुरक्षा को और पुख्ता करने की जरूरत है। हालांकि इस दौरान प्रशासन नियमों का सख्ती से पालन करवाता रहा।
सफाई के बाद आए ग्राहक :
इब्राहिमपुरा में कपड़े की दुकान का संचालन करने वाले हरीश वाधवानी ने बताया कि वे तो लगभग तीन माह पूर्व वैक्सीन का पहला डोज लगवा चुके थे। उसके बाद उन्होंने दूसरा डोज भी लगवा लिया था। इसलिए वैक्सीनेशन को लेकर कोई चिंता नहीं थी। गुरुवार सुबह ही दुकान खोल ली थी। करीब दो घंटे सफाई में लगे। इसके बाद कई लोग कपड़े खरीदने भी आए। पहले दिन लगभग 2 हजार रुपए का धंधा किया।
इस दौरान प्रशासन भी मुस्तैद था। एक जगह पर 6 या इससे ज्यादा लोगों की जुटने की मनाही थी। सोशल डिस्टेंस बनाए रखने वैक्सीनेशन के लिए भी लगातार अनाउंसमेंट किया जाता रहा। वहीं कुछ एनजीओ संचालक भी अपने वॉलेंटियर के साथ लोगों को जागरूकर करते दिखे।
यह भी पढ़ें : क्या सच में मध्य प्रदेश में बदलेगा सियासी गणित, क्या शिवराज की जगह किसी और को बैठाने की है तैयारी
UTI Symptoms: लोग अक्सर पेशाब से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर देते हैं और उन्हें सामान्य मान लेते हैं। पेशाब करते समय हल्की जलन, बार-बार पेशाब आने की इच्छा या पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसे लक्षणों को कभी-कभी गर्मी या कम पानी पीने की वज...
30 मिनट की फास्ट वॉक से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन समय की कमी के कारण लोग अक्सर रेगुलर एक्सरसाइज़ नहीं कर पाते। ऐसे में, रोज़ाना सिर्फ़ 30 मिनट तेज़ चलना (ब्रिस्क वॉकिंग) आपकी सेहत के लिए ब...
अगर आप गर्मियों या मॉनसून के मौसम के लिए कोई स्वादिष्ट, हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो 'चटपटे जामुन शॉट्स' (Tangy Indian Blackberry Shots) एक बेहतरीन विकल्प हैं। जामुन (Indian Blackberry) न केवल अपने अनोखे स्वाद के लिए बल्कि सेहत के लिए क...
Health Benefits: सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये दोनों मसाले भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं और आयुर्वेद में इन्हें औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी और अनियमित खान-पान की आ...
Health Tips: गर्मियों में शरीर को खुद को ठंडा रखने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस दौरान खान-पान के विकल्पों का किसी के स्वास्थ्य और ऊर्जा के स्तर पर सीधा असर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थों की तासीर गर्ममानी जाती है, जो शरीर की...
How To Stay Safe in Nautapa 2026: हर साल ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाला Nautapa भीषण गर्मी और Heatwave के लिए जाना जाता है। इस बार 25 मई 2026 से 2 जून 2026 तक नौतपा रहेगा। माना जाता है कि इन 9 दिनों में सूर्य की तेज किरणों की वजह से तापमान तेजी से बढ़ता...
Healthy Drinks: झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं और लू के हालात बदतर होते जा रहे हैं। कई शहरों में पारा 50 डिग्री के करीब पहुँच गया है, जिससे पंखों की हवा भी बेअसर लगने लगी है। ऐसे में हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), चक...
Peanuts Benefits: मूंगफली खाना सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। ज़्यादातर लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे भिगोकर खाना शरीर के लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में, मूंगफली को कच्चा या भूनकर खाने के बजाय भिगोकर खाना से...
Black Plum Benefits: जामुन (Black Plum) सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं माना जाता है। गर्मियों के मौसम में मिलने वाला एक फल को खाने के बहुत ही फयदे हैं। जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, बाज़ारों में तरह-तरह के फल दिखने लगते हैं। इन फलों में छोटे, गह...
Health Tips: अनियमित जीवनशैली और अस्वस्थ खान-पान शरीर में कई तरह की बीमारियों के बढ़ने का मुख्य कारण हैं। इसी वजह से डायबिटीज़, फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि लोग एक ही समय पर फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्...