flaxseed water: अलसी के बीज को पोषण का भंडार माना जाता है। यही वजह है कि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। सिर्फ़ अलसी ही नहीं, बल्कि अलसी मिला पानी भी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।
अलसी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को तब तक गर्म करें, जब तक वह गुनगुना न हो जाए। इसके बाद पानी में एक चम्मच पिसी हुई अलसी मिलाएँ। इस अलसी के पानी को सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पीयें, कुछ ही दिनों में आपको इसके परिणाम नजर आने लगेंगे।
वज़न घटाने में असरदार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलसी का पानी शरीर के मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने में बहुत असरदार हो सकता है। अगर आप बढ़ते वज़न को काबू करना चाहते हैं और पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में अलसी का पानी शामिल करना एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, अलसी का पानी आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को मज़बूत बनाने में भी सहायक भूमिका निभा सकता है।
आंतों के स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद
अलसी का पानी आपकी आंतों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर डाल सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अलसी के पानी में काफ़ी मात्रा में फ़ाइबर होता है, जो कब्ज़ से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है।

पाचन तंत्र को मज़बूत बनाए रखने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर अलसी के पानी को आप आसानी से अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, अलसी का पानी आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस पानी को पीना अक्सर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के एक प्राकृतिक तरीके के तौर पर सुझाया जाता है।
Read Also- चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना हो सकता है बेहद खतरनाक, कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसा?
ये भी जान लें
यह जानना ज़रूरी है कि अलसी की तासीर गर्म होती है। इसलिए, अलसी का पानी सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए। इसका ज़्यादा सेवन करने से आपकी सेहत पर सकारात्मक के बजाय नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को अलसी खाने या अलसी का पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

















