Amla Benefits: आंवला के सेहत से जुड़े फ़ायदे: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाने में असरदार साबित होता है। आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। बता दें कि आंवले में विटामिन C की अच्छी-खासी मात्रा होती है।
विटामिन C के अलावा आंवले में एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल, फ्लेवोनोइड, टैनिन और गैलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आंवले में विटामिन A, विटामिन B, विटामिन E, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। यही वजह है कि आंवले को सेहत के लिए एक वरदान माना जाता है।
दिल की सेहत के लिए फ़ायदेमंद
आंवले में मौजूद पोषक तत्व “बैड” कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं और दिल की सेहत को मज़बूत बनाए रखने का काम करते हैं। अगर आप अपने दिल की सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में आंवले को शामिल करने के बारे में सोच सकते हैं। आंवला डायबिटीज़ से पीड़ित मरीज़ों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा, आंवला शरीर से ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत
क्या आप जानते हैं कि आंवले को पेट की सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है? इसकी मुख्य वजह इसमें मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा है। अगर आपको अक्सर कब्ज़, गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो आप पेट से जुड़ी इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में आंवले को शामिल कर सकते हैं।
Read Also- सत्तू का शरबत पीने से लू से होगा बचाव, मिलेंगे कई अनगिनत स्वास्थ्य लाभ
सही मात्रा में सेवन करें
आंवले में विटामिन C की अच्छी खासी मात्रा होती है, जिसका मतलब है कि इसे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाया जा सकता है। यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि अक्सर आंखों की रोशनी बेहतर बनाने के लिए भी आंवला खाने की सलाह दी जाती है।
हालांकि, यह याद रखना बहुत ज़रूरी है कि आपको इस औषधीय गुणों से भरपूर चीज़ का सेवन सही मात्रा में और सही तरीके से ही करना चाहिए। अगर आप आंवले का सेवन ज़रूरत से ज़्यादा करते हैं, तो इसका आपकी सेहत पर अच्छा असर होने के बजाय बुरा असर भी पड़ सकता है।

















