भारत में जितना क्रेज चाय का है उसी तरह Coffee का भी, वहीं एक तरफ लोग खुदको चाय लवर और कॉफी लवर बुलाने में जरा नहीं हिचकिचातें जैसे उन पर चाय या कॉफी का अधिकार हो। कुछ लोगों को सुबह की नींद खुलते ही कॉफी की जरुरत पड़ती है। तो वहीं देर तक ऑफिस में काम करना हो, या रात भर काम के लिए जागना हो तब लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं।

एक रिर्पोट के मुताबिक, दुनियाभर में लोग हर रोज लगभग 2.25 बिलियन कप कॉफी का सेवन करते हैं। हालांकि कुछ रिर्सच में ये मालूम हुआ हैं कि Coffee का सेवन सही मात्रा में करने से कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। यानी कॉफी कई रोगों को कम करने में भी असरदार साबित हो सकती है।

कई रिसर्च से Coffee pine ke fayde और नुकसान होने के अलग-अलग परिणाम मिले हैं। इसका सार यह निकलता है कि सही मात्रा में और सही समय पर कॉफी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है, और जरुरत से ज्यादा सेवन नुकसान दे सकता है।
कॉफी से होने वाले नुकसान और Coffee pine ke fayde के बारे में जानने से पहले, जानते हैं Coffee Recipe के बारे में, जो आप घर पर बड़ी आसानी से, कैसे बना सकते हैं Coffee Recipe
सामग्री
- 1 चम्मच- कॉफी पाउडर
- 2 चम्मच- चीनी
- 2 कप- दूध
- चुटकीभर- चॉकलेट पाउडर
विधि
- सबसे पहले एक कप में कॉफी पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फिर इसमें थोड़ा-सा गर्म दूध डालकर 5 मिनट तक फेंट लें। जब तक यह पेस्ट पूरा स्मूद न हो जाए।
- जब झाग बनने लगे तब इसे फेंटना बंद कर दें और अब मध्यम आंच पर 1 कप दूध को उबाल लें।
- जब दूध पक जाए तो इसे कॉफी वाले कप में डालें और ऊपर से गर्मागर्म चॉकलेट पाउडर डालकर सर्व करें। तैयार हैं आपकी गर्मागर्म स्पेशल कॉफी।
Coffee पीने के फायदें
-
Coffee में होते हैं कई पोषक तत्व

Credit: Google
अगर Coffee pine ke fayde हैं तो जाहिर हैं कि उसमें पोषक तत्व मिलें होगें, जैसे कॉफी में प्राकृतिक रूप से विटामिन बी-2,विटामिन बी-3, मैग्नीशियम, पोटैशियम भरपूर मात्रा में होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन, मैंगनीज, सोडियम, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे तत्व होते हैं। जो शरीर की कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देता हैं।
-
ब्लैक Coffee के फायदें

Credit: Google
वहीं अगर ब्लैक कॉफी की बात करें तो क्लोरोजेनिक एसिड होता है जो ग्लूकोज उत्पादन को धीरे करने में मदद करता है। खाने के बाद ब्लैक कॉफी का सेवन करने से ग्लूकोज निर्माण को धीरे करने में मदद मिल सकती है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो वजन मेन्टैन करने में मदद करता हैं।
-
स्ट्रेस दूर करने में मददगार

Credit: Google
आमतौर पर लोग कॉफी तब पीना पसंद करते हैं जब उन्हें अपने शरीर से आलस या टेंशन दूर भगाना होता है। ये शरीर में में ऊर्जा और फुर्ती को बढ़ाता है। कॉफी में मौजूद कैफीन को दिमाग और तंत्रिका प्रणाली की एक्टिविटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
-
शुगर के मरीजों के लिए असरदार

Credit: Google
अब जब हम ये जान चुके हैं कि कॉफी बीमारियों के लिए फायदेमंद हैं तो यह भी जान लेते हैं कि किस बीमारी पर कॉफी करती है काम? दरअसल, कॉफी डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। डायबिटीज पेशेंट को और क्या क्या नहीं खाना चाहिए। जो डायबिटीज के खतरे को कम करती है। कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। जिससे शुगर होने का खतरा कम होता है।
कॉफी के नुकसान
हेल्थ एक्पर्ट के अनुसार इसमें कैफीन की मात्रा ज्यादा होने से लोग इसे नुकसानदायक भी करार दे चुके हैं। क्योंकि कॉफी में कैफीन एक प्रमुख तत्व होता है। जो शरीर में ज्यादातर गंभीर समस्याओं को उत्पन्न करता है। कॉफी का ज्यादा सेवन कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
-
हड्डियों में दर्द की समस्या

Credit: Google
कॉफी का ज्यादा मात्रा में सेवन हड्डियों के लिए कॉफी नुकसान दायक है। ज्यादा मात्रा में कॉफी के सेवन से हड्डियों में दर्द की परेशानी हो सकती है। कॉफी में कैफीन की ज्यादा मात्रा से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी जैसे तत्वों की कमी हो सकती है जो, हड्डियों की अच्छी सेहत के लिए जरुरी हैं।
-
नींद की समस्या

Credit: Google
इसके अलावा कॉफी पीने से घबराहट, चिंता होना, धड़कन तेज होना,नींद न आने की समस्या और भी कारण से हो सकती हैं इसके अलावा पेट खराब होना, जी मिचलाना, सिर में दर्द होने जैसे समस्या हो सकती भी हो सकती है। तो कॉफी लवर्स सेवन करने से पहले इसे पढ़ना न भूलें, ताकि आपको इसके फायदे नुकसान बखूबी पता हों।

