/
/
मप्र के उज्जैन में गुरुवार रात लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के बाद मप्र में सियासत गर्मा गई है। मामले पर अपना कड़ा विरोध जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने तीखा बयान देते हुए कहा है कि यह देश बाबा साहेब द्वारा बनाए संविधान से चलेगा और यहां जो भारत विरोधी नारे लगाएगा उसे कुचल दिया जाएगा। इस दौरान विधायक ने राष्ट्र विरोधी बयानबाजी करने वालों को कहा है कि कानून अपना शिकंजा उन लोगों पर कसेगा।