दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपना नाम बदल कर “मेटा” कर लिया है, 28 अक्टूबर को फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने एक लंबी मीटिंग के दौरान इस बात का ऐलान किया। हालांकि फेसबुक कंपनी अपने नाम बलदने की प्लानिंग काफी लंबे समय से कर रही थी। लंबी प्रक्रिया के बाद अब फेसबुक को 'मेटा' नाम से जाना जाएगा।

फेसबुक कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग लंबे समय से अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की दोबारा ब्रान्डिंग करने का सोच रहे थे क्योंकि वे इसको एक दम अलग पहचान देना चाहते हैं, उन्होंनें सम्मेलन के दौरान बताया कि वह चाहते हैं फेसबुक को सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तौर पर ना देखा जाए। अब आगे बढ़ते हुए इंटरनेट जगत में फेसबुक का नाम बदलकर 'मेटा' किया गया है।
Announcing @Meta — the Facebook company’s new name. Meta is helping to build the metaverse, a place where we’ll play and connect in 3D. Welcome to the next chapter of social connection. pic.twitter.com/ywSJPLsCoD
— Meta (@Meta) October 28, 2021
कंपनी अब एक मेटावर्स बनाने पर फोकस करना चाहती है मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि इससे एक वर्चुअल दुनिया का आगाज होगा जहां पर ट्रांसफर और कम्यूनिकेशन के लिए अलग-अलग टूल का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसकी शुरूआत नए सिरे से होगी इस लिए फेसबुक का नाम बदलने की जरूरत पड़ी।
आपको बता दें फेसबुक के नाम में जो बदलाव किया गया है वो पेरेंट कंपनी बनाने के लिए है यानि फेसबुक का बतौर कंपनी नाम बदलकर मेटा किया गया है, इसके नीचे, बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप को इन्हीं नामों से जाना जाएगा। यानी नाम बदलने से यूजर्स पर सीधे तौर पर कोई असर नहीं होगा।
यह भी जरूर पढें- जमानत के बाद आर्यन को माननी होगीं ये 7 शर्तें, नहीं तो फिर से जाना पड़ सकता है जेल