Pushpa The Rise: पिछले एक महीने से देश में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा कोरोना से भी ज्यादा चर्चाओं में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक यह फिल्म भारत में 325 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस बिज़ के अनुसार, Pushpa The Rise Part 1 ने 23 दिनों में 176 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी के साथ दुनिया भर में 326 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। और फिल्म लोगों को इतनी पसंद आयी है कि फैन्स फिल्म के पार्ट 2 का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।

पुष्पा द राइज: पिछले एक महीने से देश में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा कोरोना से भी ज्यादा चर्चाओं में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक यह फिल्म भारत में 325 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
बॉक्स ऑफिस बिज़ के अनुसार, Pushpa The Rise Part 1 ने 23 दिनों में 176 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी के साथ दुनिया भर में 326 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। और फिल्म लोगों को इतनी पसंद आयी है कि फैन्स फिल्म के पार्ट 2 का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए मेहनत की इसके अलावा फिल्म मेकर्स ने भी फिल्म को सुपरहिट बननाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आइए जानते हैं पुष्पा मूवी से जुड़े कुछ हैरान कर देने वाले फैक्ट्स

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने काफी मेहनत की है। फिल्म रिपोर्ट्स की माने तों अल्लू से पुष्पा बनाने में उन्हें घंटों लग जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अर्जुन के मेकअप में 2 से ज्यादा घंटे लगते थे और फिर इतना ही समय इस मेकअप को हटाने में भी लगता था। इसलिए अल्लू ने अपने किरदार के लिए काफी समय दिया।

पुष्पा मूवी की शूटिंग असली जंगल में की गई है। वो भी आंध्र प्रदेश से। हालांकि जंगल में शूटिंग करना आसान नहीं है। ऐसे में कई चुनौतियों को पार करते हुए पुष्पा फिल्म की शूटिंग पूरी की गई. सबसे बड़ी समस्या थी जाने का रास्ता। क्योंकि जंगल में कई जगह सड़क नहीं थी, इसलिए कच्ची सड़क तैयार की गई।

पुष्पा फिल्म के “oo antava” गाने में एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया। और इतनी बड़ी संख्या में लोगों के साथ शूटिंग करना आसान नहीं है। लेकिन गाने की डिमांड के हिसाब से किया गया इतना ही नहीं इस गाने में अभिनेत्री संमाथा पे 5 करोड़ रूपये चार्ज किए हैं जो की काफी मंहगी रकम है।

फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग केरल में की गई है। जहां नकली चंदन के बंडलों का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि पुलिसकर्मियों ने पूरी टीम को असली चंदन समझकर पकड़ लिया. लेकिन बाद में उन्हें समझाया गया और फिर मामला सुलझ गया।
क्या आप जानते हैं, शुरुआत में ये फिल्म सिर्फ एक पार्ट में बनाई जा रही थी, लेकिन बाद में फिल्म को दो-भाग रिलीज करने का निर्णय लिया गया। पुष्पा का दूसरा भाग दिसंबर 2022 में रिलीज़ होगा, जैसा कि सुकुमार द्वारा घोषित किया गया था।
पुष्पा मूवी को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन फिल्म का उत्साह दर्शकों के दिल-दिमाग से नीचे नहीं उतरा है. फिल्म की कहानी से लेकर अल्लू अर्जुन की एक्टिंग तक फैंस को इसके कायल हो रहे हैं. एक महीने बाद भी लोग इस फिल्म की चर्चा कर रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा भी फहराया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थीं, जिन्हें श्रीवल्ली के रोल में खूब पसंद किया गया। फिलहाल आप ये फिल्म अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं।