Slovak Republic की New Delhi स्थित Embassy ने भारत के छात्रों के लिए 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए दो सरकारी छात्रवृत्तियों की घोषणा की है। ये छात्रवृत्तियाँ Slovak Republic की Medium Term Development Cooperation Strategy 2025-30 के तहत दी जा रही हैं। छात्रवृत्तियाँ Bachelor’s और Master’s प्रोग्राम्स के लिए उपलब्ध हैं और Slovak Republic की पब्लिक विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए दी जाएंगी।
Slovak Republic Scholarship 2026-27: भारतीय छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृत्तियाँ

- आवेदन अंतिम तिथि: 25 मई 2026
- शैक्षणिक योग्यता: पिछली माध्यमिक या उच्च शिक्षा में कम से कम 80% अंक होना चाहिए।
- आयु सीमा:
- Bachelor’s/Master’s (Level 1 & 2) – कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष
- Doctoral (PhD, Level 3) – कम से कम 23 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष
Slovak Republic Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ: vladnestipendia.sk/en
- होमपेज पर ‘Registration’ पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद confirmation email और password प्राप्त होंगे।
- अपने अकाउंट में लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को निर्देशानुसार भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
ध्यान दें: अगर कोई भी जरूरी डॉक्यूमेंट missing होगा तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और आप nomination प्रक्रिया से स्वतः बाहर हो जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज़
- उच्चतम शिक्षा प्रमाण पत्र (स्कूल/कॉलेज/यूनिवर्सिटी)
- अध्ययन परिणाम:
- Bachelor’s के लिए – माध्यमिक स्कूल के सभी वर्षों के अंक
- Master’s/PhD के लिए – यूनिवर्सिटी का ट्रांसक्रिप्ट
- जन्म प्रमाण पत्र (Slovak, Czech, English, French, या Spanish में अनुवादित)
- Slovak सार्वजनिक विश्वविद्यालय से acceptance letter (यदि पहले आवेदन किया हो)
- फोटो और पासपोर्ट की कॉपी
- सिफारिशें:
- Bachelor’s – 2 secondary school teachers से
- Master’s/PhD – 2 university teachers से
- Signed application form, curriculum vitae, और motivational letter
- Doctoral उम्मीदवारों के लिए publication details
Slovak Republic Scholarship के लाभ और महत्व
- यह छात्रवृत्ति Slovak Republic के दीर्घकालिक विकास सहयोग का हिस्सा है।
- किसी भी क्वेरी या मदद के लिए सीधे Slovak government authorities से संपर्क करें।
Also Read- PSSSB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026: डाउनलोड करने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी
















