रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। RRB द्वारा RRB Section Controller CBAT 2026 परीक्षा की तिथि जारी हो चुकी है।
यह परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होगी और परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने RRB Section Controller CBT 2026 परीक्षा पास कर ली है वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट से RRB Section Controller CBAT 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
कब जारी होंगे RRB Section Controller CBAT 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप
RRB Section Controller CBAT 2026 का सिटी इंटीमेशन स्लीप 14 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होने की संभावना बताई जा रही है। आमतौर पर सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से 10 दिनों पहले जारी कर दी जाती है, ताकि उम्मीदवार परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी हासिल कर पाए और समय रहते ही यात्रा की व्यवस्था और रहने की व्यवस्था कर पाए, ताकि आखिरी समय में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
RRB Section Controller CBAT 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा?
RRB Section Controller CBAT 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने के बाद कुछ दिनों के बाद एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाता है। RRB Section Controller CBAT 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले आने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो यह 20 मई 2026 तक जारी कर दिया जाएगा।
यह एडमिट कार्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का नाम, पता, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट का टाइम, रोल नंबर, जरूरी निर्देश इत्यादि का विवरण मिलेगा।
RRB Section Controller CBAT 2026 City slip और Admit card कैसे करें डाऊनलोड
- RRB Section Controller CBAT 2026 का सिटी इंटीमेशंस या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाकर उन्हें सेक्शन कंट्रोलर एक्जाम 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को सिटी इंटीमेशन स्लिप या एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी।
- लॉगिन होने के बाद उम्मीदवारों के सामने उनका सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड आ जाता है।
- उम्मीदवार को इसे डाउनलोड करना होगा इसका प्रिंटआउट निकालना होगा।
मुख्य टिप्स और नियम
- ध्यान देने योग्य बात यह है की सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होता।
- सिटी इंटीमेशन स्लिप एक प्री एडमिट कार्ड होता है जो एग्जाम की तारीख और शहर की जानकारी देता है।
- एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और प्रवेश से जुड़ी जानकारी होती है।
- बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाता।
- उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह परीक्षा समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
- अपने पास एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो आईडी रखें।
- परीक्षा के दौरान दिए गए प्रोटोकॉल का पालन करें।
RRB Section Controller CBAT 2026 परीक्षा अब बस नजदीकी है। 24 मई 2026 को यह परीक्षा होने वाली है, ऐसे में 14 मई 2026 तक RRB Section Controller CBAT 2026 सिटी स्लिप आ जाएगी और 20 मई 2026 तक एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें और बिना देर किए अपने डाक्यूमेंट्स का प्रिंट आउट निकाल लें।

















