सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक और बेहतरीन अवसर सामने आ रहा है। देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी ने Coal India MT Recruitment 2026 के अंतर्गत बंपर भर्ती की घोषणा की है। करीबन 660 पदों पर होने वाली इस नियुक्ति के लिए Coal India ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह भर्ती प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए सही अवसर है जो लंबे समय से एक स्थिर,सुरक्षित और हाई सैलरी वाली नौकरी की राह देख रहे थे। सबसे खास बात इस भर्ती में उम्मीदवार को केवल अच्छी सैलरी ही नहीं मिलेगी बल्कि PSU सेक्टर में करियर बनाने का अवसर भी मिलेगा।
Coal India MT Recruitment 2026 कुल पदों का विवरण
- Coal India MT Recruitment 2026 में कुल 660 पद भरे जाएंगे।
- यह नियुक्तियां अलग-अलग ट्रेड के अंतर्गत की जाएगी, जैसे की:
- Mining Civil, Electrical, Mechanical, Finance जैसे क्षेत्रों में मैनेजमेंट ट्रेनिंग के पद भरे जाएंगे।
- ऐसे में हर क्षेत्र के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी जा रही है जिससे यह भर्ती और भी ज्यादा आकर्षक बन चुकी है।
भर्ती की तिथि और शेड्यूल
- Coal India MT Recruitment 2026 के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी।
- आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026 कर दी गई है।
- ऐसे में उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह अंतिम तारीख का इंतजार ना करते हुए जितना जल्दी हो सके आवेदन करने।
क्या होगी योग्यता?
- Coal India MT Recruitment 2026 में अलग-अलग क्षेत्र में मैनेजमेंट ट्रेनिंग की नियुक्ति की जा रही है।
- ऐसे में हर क्षेत्र के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट की डिग्री होनी जरूरी है।
- माइनिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का बीई/ बीटेक होना जरूरी है।
- मैकेनिकल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का बीटेक होना अनिवार्य है।
- सिस्टम और मैनेजमेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार MBA होना जरूरी है।
- वही फाइनेंस के क्षेत्र में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का CA/ICWA होना आवश्यक है।
क्या होगी चयन प्रक्रिया?
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट भी देना होगा।
- इसके बाद फाइनल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और अंत में होगी फाइनल नियुक्ति
क्या होगी सैलरी और अन्य लाभ?
- Coal India MT Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती सैलरी ₹60,000 प्रतिमाह दी जाएगी।
- इसके बाद अनुभव और प्रमोशन के आधार पर प्रत्येक उम्मीदवार को हर माह 1,60,000 रुपए मिलेंगे।
- साथ ही मिलेगा DA, HRA, मेडिकल सुविधा, ट्रैवल अलाउंस और अन्य भत्तों का लाभ
कैसे करें आवेदन?
- Coal India MT Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक Coal India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाकर उन्हें रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन क्रैडेंशियल्स से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे और अंत में एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
Coal India MT Recruitment 2026 के अंतर्गत भरे जाने वाले 660 पद उन लोगों के लिए स्वर्णिम अवसर है जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। हालांकि इसके लिए सही तरीके से फॉर्म भरना और सही तैयारी करना बेहद जरूरी है।
एक बार यहां जॉब लग गई तो लंबे समय तक जॉब सिक्योरिटी और करियर ग्रोथ की गारंटी रहती है। ऐसे में उम्मीदवारों से निवेदन है की सही तिथि पर फॉर्म भर दें और समय रहते ही तैयारी शुरू कर दें।

















