IT Raids on BBC। BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आज मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्वे किया। दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टावर की पांचवी और छठी मंजिल पर BBC का ऑफिस है। यहां आईटी की 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्शन के दौरान...
IT Raids on BBC। BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आज मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्वे किया। दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टावर की पांचवी और छठी मंजिल पर BBC का ऑफिस है।
यहां आईटी की 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं और सभी को मीटिंग रूम में बैठने को कहा गया है।
टैक्स में गड़बड़ी
इसके अलावा मुंबई के सांताक्रूज इलाके में BBC स्टूडियोज पर भी इनकम टैक्स विभाग (
IT Raids on BBC) की टीम पहुंच चुकी है। इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है।
[caption id="attachment_20680" align="alignnone" width="687"]

Credit: Google[/caption]
इसी को लेकर सर्वे किया जा रहा है। बीबीसी ने ट्वीट कर बताया कि आयकर विभाग की टीमें दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं (
IT Raids on BBC)। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं।
कांग्रेस ने कहा अघोषित आपातकाल
BBC के ऑफिसों पर कार्रवाई को कांग्रेस ने PM मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। पार्टी ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल करार दिया।
[caption id="attachment_20685" align="alignnone" width="555"]

Credit: Google[/caption]
पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा- पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, फिर उसे बैन किया गया। अब बीबीसीपर आईटी का छापा पड़ गया है।
कांग्रेस को दिखाया आइना
कांग्रेस के बयान के बाद भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस आपातकाल की बात न करे। प्रेस की आजादीकी बात करने वाले खुद आइना देखें।
[caption id="attachment_20687" align="alignnone" width="547"]

Credit: Google[/caption]
उनका कहना है कि A.O. ह्यूम की बनाई पार्टी कांग्रेस का चाल, चरित्र अभी भी ब्रिटिश ही है। लगता है अंग्रेजों ने 1947 में भारत छोड़ने के बाद बीबीसी के विघटनकारी एजेंडे को देश में आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस को सौंप दिया था। खैर, आपातकाल और प्रेस की आजादीकी बात करने वालों को आइना जरूर देखना चाहिए।
विनाशकाले विपरीत बुध्दि- जयराम
BBC के आफिसों पर रेड के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग करने में लगे हैं और सरकार बीबीसी के पीछे लगी हुई है। “विनीशकाले विपरीत बुध्दि”।
[caption id="attachment_20698" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
जयराम रमेश का बयान गृहमंत्री के बयान के बाद आया है। अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी के पास छिपने और छुपाने (
IT Raids on BBC) के लिए कुछ भी नहीं है। रमेश का कहना है कि उन्होंने अडानी मामले पर निष्पक्ष जांच को लेकर RBI गवर्नर और सेबी प्रमुख को लेटर लिखा है।
महुआ मित्रा ने कुछ ऐसा कहा (IT Raids on BBC)
BBC के ऑफिसों पर IT रेड की खबर को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने अचंभित करने वाला बताया है। मोइत्रा ने ट्वीट में लिखा- BBc दिल्ली ऑफिस में इनकम टैक्स की छापेमारी... गजब.. बढिया।
BBC की कुछ अहम जानकारी (IT Raids on BBC)
बीबीसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जो डॉक्यूमेंट्री बनाई थी उसका विरोध भी लंदन में प्रवासी भारतीयों के द्वारा जमकर किया गया था। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की एक संस्था है।
[caption id="attachment_20701" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
यह 40 भाषाओं में खबरें देती है। ब्रिटेन की संसद ग्रांट के माध्यम से इसकी फंडिंग होती है। इसका प्रबंधन फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है।
Also Read:
Sushma Swaraj’s Birth Anniversary: From Youngest to Become Cabinet Minister to Serving as Minister of External Affairs!!
यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। इसे एक रॉयल चार्टरके तहत साल 1927 में शुरू किया गया था।
Also Read:
Dream Girl 2: पूजा बन कर पठान से बात करते नजर आए Ayushmann Khurrana