IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। दुनिया के सबसे महंगे, 2 महीने तक चलने वाले, लोकप्रिय और रोमांचक क्रिकेट लीग में भाग ले रही सभी 10 टीमों का पहला मकसद प्लेऑफ में जगह बनाना होता है। इसलिए सभी टीमों के बीच कड़ा संघर्ष द...
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। दुनिया के सबसे महंगे, 2 महीने तक चलने वाले, लोकप्रिय और रोमांचक क्रिकेट लीग में भाग ले रही सभी 10 टीमों का पहला मकसद प्लेऑफ में जगह बनाना होता है। इसलिए सभी टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिलता है।
गौरतलब है कि सीजन शुरू होने से पहले ही क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी-अपनी टॉप-4 प्लेऑफ टीमों का सुझाव दे रही हैं। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भी इस बारे में अपनी राय दी है।
[caption id="attachment_39441" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
IPL 2023: स्टीव स्मिथ की प्लेऑफ टीम-
यह भी पढ़ें:
Highest Paid Cricketers IPL 2023: आईपीएल के सबसे महंगे TOP-20 खिलाड़ियों की लिस्ट
अपनी कप्तानी में भारत को इंदौर टेस्ट व वनडे सीरीज में भी 2-1 से शिकस्त देने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने उन 4 टीमों का नाम बताया है, जो उनके मुताबिक IPL 2023 का प्लऑफ खेल सकती हैं। स्टीव स्मिथ ने जिन टीमों का नाम लिया है। वे टीमें इस प्रकार हैं- महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), हार्दिक पंड्या की गुजरात टायटंस (GT), केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और एडन मार्कराम की कप्तानी वाली सन राइजर्स हैदराबाद (SRH)।
[caption id="attachment_39442" align="alignnone" width="928"]

credit: google[/caption]
IPL 2023: नीलामी में नहीं मिले खरीददार
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को मौजूदा दौर का बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन मिनी नीलामी में उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। हालांकि वे IPL में पुणे वॉरियर्स, राजस्थान रॉयल्स, पुणे सुपर जियांट्स और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल चुके हैं। 2017 में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में पुणे सुपर जियांट्स फाइनल में पहुँची थी लेकिन उसे मुंबई के हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
IPL 2023: स्टीव स्मिथ को कमेंट्री की भूमिका
जानकारी के मुताबिक 33 वर्षीय स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को बेशक IPL 2023 में बतौर खिलाड़ी नहीं देखा जाएगा। लेकिन वो दर्शकों के बीच मौजूद रहेंगे। दरअसल, स्टीव स्मिथ IPL के 16 वें सीजन में बतौर कमेंटेटर दिखेंगे। स्मिथ ने खुद ये घोषणा की है। मौजूदा दौर के इस बेहतरीन बल्लेबाज को कमेंट्री पैनल में दूसरे क्रिकेट विशेषज्ञों के साथ देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें:
MS Dhoni Retire after IPL 2023? Check what Rohit Sharma says