Vodafone Idea (Vi) ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इसमें 289 रुपये और 429 रुपये वाले दो नए प्रीपेड प्लान्स को शामिल किया गया है।

Vodafone Idea
credit: google

(Vodafone Idea) में अनलिमिटेड काल्स 

ये प्लान्स आपको VI (Vodafone Idea) ऐप के ट्रूली अनलिमिटेड कैटेगरी में मिलेंगे। नए प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेटा सहित दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A14 With Big Battery Officially Launched: All Details

Vodafone Idea
credit: google

VI का 289₹ वाला प्लान 

इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 48 दिन की है। इस रिचार्ज पैक में आपको 600 SMS मिलेंगे। साथ ही इस पूरी वैलिडिटी के दौरान बिना डेली लिमिट के 4GB डेटा भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: OPPO Find N2 Flip की पहली सेल शुरू, देखिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

VI का 429₹ वाला प्लान

वहीं, VI के 429 रुपये वाले प्लान की बात करें तो ये भी एक ट्रूली अनलिमिटेड कैटेगरी का प्लान है। इस प्लान की वैद्यता 78 दिनों की है। इस दौरान बिना डेली लिमिट के 6GB डेटा और 1000 SMS भी मिलेंगे।
ग्राहक इन दोनों ही रिचार्ज प्लान्स को ऑनलाइन Vi स्टोर से खरीद सकते हैं।