भारत में TikTok को बैन हुए तीन वर्ष से भी अधिक का समय हो गया है। इस दौरान TikTok को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक नई रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है कि TikTok के पास अभी भी भारतीय यूजर्स के डाटा का एक्सेस है।

TikTok
credit: google

गौरतलब है कि भारत में TikTok के मासिक एक्टिव यूजर्स 150 मिलियन थे। इसी से संबंधित Forbes की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि TikTok के भारतीय कर्मचारी और यूजर्स का डाटा आज भी देखा जा सकता है। डाटा का एक्सेस TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance के पास है।

यह भी पढ़ें: Kissing Machine: मार्केट में आई किसिंग मशीन, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों में मची होड़

TikTok कर्मचारी ने दी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार फोर्ब्स ने TikTok के एक कर्मचारी के हवाले से जानकारी दी है। TikTok कर्मचारी ने फोर्ब्स को बताया, मुझे नहीं लगता कि भारतीय इस बात से वाकिफ हैं कि उनका कितना डेटा अभी चीन के सामने है, यहां तक कि प्रतिबंध के बावजूद। सार्वजनिक हस्तियों और डेली यूजर्स के डाटा को चीन आज भी विश्लेषण कर सकता है।

TikTok
credit: google

TikTok ने दावे को किया खारिज

आज भले ही TikTok अब भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसकी मूल कंपनी बाइटडांस के चीन, अमेरिका और रूस सहित दुनियाभर में 1,10,000 से अधिक कर्मचारी हैं। किसी खास आयु वर्ग के यूजर्स का टारगेट करने के लिए इन डाटा का इस्तेमाल हो सकता है। फोर्ब्स के दावे को टिकटॉक ने खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Top 5 Mi Smartwatches for Men!!

  • बता दें कि इस साल की शुरुआत में टिकटॉक ने भारत के 40 कर्मचारियों को भी वेतन देना बंद कर दिया। साल 2020-21 में भारत ने टिकटॉक समेत 300 चाइनीज एप्स को बैन किया है जिनमें WeChat, Shareit, Helo, Likee, UC News, Bigo Live और UC Browser जैसे एप्स शामिल हैं।