Sonam Kapoor इन दिनों अपने बेटे वायु को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। आज यानी 20 फरवरी को वायु छह महीने के हो गए हैं। ऐसे में सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्यार भरे मैसेज के साथ अपने बेटे की फोटो शेयर की है। सोनम ने कहा है कि उनका बेटा उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा है।

सोनम ने शेयर की वायु की तस्वीर

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 2018 में शादी की थी। इसके बाद 20 अगस्त 2022 को उनके घर बेटे वायु का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद एक्ट्रेस काफी खुश हैं और अक्सर इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी जाहिर करती हैं।

अब वायु के जन्म के छह महीने बाद सोनम ने अपनी और बेटे की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वायु उनकी गोद में बैठे नजर आ रहे हैं।

6 महीने के हो चुके वायु

Sonam Kapoor ने येलो कलर का आउटफिट पहना हुआ है और वायु उनकी गोद में बैठे हैं। सोनम और वायु की ये फोटो हाई एंगल से ली गई है, इसलिए दोनों के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं।

फोटो में वायु हवा के गोले से खेलते नजर आ रहे हैं। सोनम ने फोटो के साथ यह कैप्शन मे ये बताया की वायु 6 महीने के हो चुके हैं। सोनम ने वायु का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वायु सफेद कुर्ता पायजामा पहने पेट के बल लेटे हुए हैं। उनके आसपास कई खिलौने नजर आ रहे हैं।

Also read: Sonu Sood को मिला सम्मान, सबसे बड़ी थाली अब उनके नाम

लोगो ने तस्वीर देख भेजा प्यार

जब Sonam Kapoor ने ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो उनके दोस्तों और दूसरे लोगों ने उन्हें दिल से प्यार भेजना शुरू कर दिया।

Sonam Kapoor

सोनी राजदान, कुछ साथियों और दोस्तों के साथ-साथ भावना पांडे ने भी फोटो के जवाब में हार्ट इमोजी भेजे हैं।

Also read: SK Bhagavan Death: नही रहे ‘कस्तूरी निवास’ के निर्देशक, मुख्यमंत्री बोम्मई ने जताया दुख

यहाँ देखे खबर से जुड़ी कुछ तस्वीरें